Author: True soldier

गुरूर। नगर पंचायत गुरूर में भवन निर्माण अनुमति के नाम पर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-1 निवासी मनहरण सिन्हा ने आरोप लगाया है कि मकान निर्माण की अनुमति के लिए उनसे 1 लाख 70 हजार रुपये लिए गए, लेकिन इसके बदले उन्हें केवल 42 हजार 613 रुपये की रसीद दी गई। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मनहरण सिन्हा के अनुसार, भवन अनुमति के लिए नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क करने पर इंजीनियर और बाबू द्वारा कथित रूप से 3 लाख 70 हजार रुपये की मांग की गई थी। बातचीत के बाद…

Read More

सूरजपुर। जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती के रेडियो टावर पर चढ़ जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी को थाने बुलाने और उससे शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग थाना परिसर में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी कई महीने पहले उसे छोड़कर चला गया है। इसके बाद से उसका…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिला पंचायत रायगढ़ में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (अतिरिक्त सीईओ) नीलाराम पटेल का मार्च 2024 में स्थानांतरण होने के बावजूद करीब ढाई वर्ष बाद भी कार्यमुक्त नहीं किया जाना शासन के आदेशों की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान शासन स्तर से एक-दो नहीं, बल्कि छह अलग-अलग आदेश, निर्देश और पत्राचार जारी किए गए, यहां तक कि कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ, लेकिन इसके बावजूद आज तक अधिकारी रायगढ़ जिला पंचायत में…

Read More

मुंगेली। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों, सामाजिक न्याय और किसानों के हितों को लेकर ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ की मुंगेली इकाई ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर मुंगेली में गणेश यादव के नेतृत्व में यह ज्ञापन तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में ओबीसी वर्ग के लिए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक क्षेत्रों में समान अवसर तथा आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें रखी गई हैं। महासभा ने देशभर में ‘वन नेशन-वन रिजर्वेशन’ व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ओबीसी समाज की…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। दीपके ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की उठाई गई मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि गृह मंत्रालय के अधीन सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, तो गृह मंत्री को अपनी…

Read More

रायपुर। सावन महीने की शुरुआत के साथ रायपुर नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री तत्काल बंद कराई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। महापौर ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि सावन माह में लाखेनगर चौक से महादेवघाट होते हुए रायपुरा मार्ग तक विशेष निगरानी रखी जाए।…

Read More

ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति के अधिकारों को सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में महज एक वोट से खारिज हो गया। गुरुवार को हुई वोटिंग में प्रस्ताव के समर्थन में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर डेव मैककॉर्मिक मतदान में शामिल नहीं हुए, जिससे प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान की शुरुआत करने से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लें। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता, तो राष्ट्रपति एकतरफा सैन्य कार्रवाई का फैसला नहीं कर…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां इंसानों के इलाज से पहले ऑपरेशन थिएटर पर चींटियों का कब्जा हो गया है। हालत ऐसी है कि मदर-चाइल्ड यूनिट (एमसीएच) के ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी पर ब्रेक लग गया है। अब प्रसूताओं को नई तारीखें दी जा रही हैं, जबकि इमरजेंसी मामलों को किसी तरह दूसरे ऑपरेशन थिएटर में निपटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 23 और 24 जुलाई को ऑपरेशन थिएटर के भीतर बड़ी संख्या में…

Read More

नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर संसद के मकर द्वार पर बैठे। विपक्ष के अन्य सांसदों ने प्रतीकात्मक रूप से दानपेटी में चंदा डाला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा दिया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे, जिन पर “अमित शाह संसद से गायब क्यों” लिखा हुआ था। सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब की मांग की। उधर, संसद के मानसून सत्र के तहत शुक्रवार…

Read More

CG NEWS: बालोद। जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की पांच छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कक्षा 10वीं की छात्रा तिजिया यादव को अचानक चक्कर आया और वह कक्षा…

Read More