Author: True soldier
रायपुर। भारतीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं में शामिल मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सुनिर्मल और सागर को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने 28 जुलाई की देर रात धनबाद-गिरिडीह सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा, जब वह अपने साथियों के साथ एक वाहन से निकलने की कोशिश कर रहा था। IB, CRPF और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। खुफिया…
रायपुर। राजधानी रायपुर में आउटडोर विज्ञापन और दुकानों की ब्रांडिंग को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। आउटडोर एडवरटाइजमेंट पॉलिसी-2024 के तहत अब दुकानदारों, विज्ञापन एजेंसियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ई-चालान के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के नए प्रावधानों के अनुसार अब दुकानदार अपनी दुकानों पर केवल प्रतिष्ठान और संचालक का नाम ही प्रदर्शित कर सकेंगे। किसी कंपनी का ब्रांड, ऑफर, डिस्काउंट, सेल, एलईडी डिस्प्ले या अन्य प्रचार सामग्री लगाने के लिए नगर…
Gold-Silver Price Today: 28 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,907 रूपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी 6,543 रूपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। कीमतों में इस गिरावट के बाद निवेशकों और खरीदारों के लिए बाजार में नए अवसर बनते नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह समय चरणबद्ध निवेश (SIP) की रणनीति अपनाने का हो सकता है।…
UPI New Rules 2026: देश में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करोड़ों UPI यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन बदलावों के बाद UPI से भुगतान करते समय किसी भी व्यक्ति को आपका पूरा मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। NPCI का यह कदम डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के अनुरूप UPI प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित और गोपनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब…
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप डिप्रेशन का असर अब छत्तीसगढ़ में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम जनजीवन…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.