Author: True soldier
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के रायपुर प्रवास के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनका सख्त अंदाज देखने को मिला। परिसर में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संगठन के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में केवल उन्हीं लोगों को बुलाया जाए, जिनकी निर्धारित समय पर बैठक होनी है। स्मृति ईरानी ने सुबह से शाम तक लगातार संगठनात्मक बैठकें कीं। इन बैठकों में पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की रीति-नीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और निर्धारित व्यवस्था…
भिलाई। अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। बरामद नकदी के स्रोत और उसके परिवहन के उद्देश्य का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी नकदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूयू 5996 में…
मुंगेली। मुंगेली के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ‘कविता चौराहे पर, साहित्य मंच मुंगेली के संस्थापक संयोजक कवि राकेश गुप्त ‘निर्मल’ को ‘साथी संदेश’ के आठवें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में ‘साथी संदेश सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बिलासपुर स्थित उद्योग भवन में आयोजित समारोह में अतिथियों ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस चन्द्रभूषण बाजपेयी, पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह, डॉ. राघवेंद्र कुमार दुबे, डॉ. उदयभान सिंह चौहान ‘भागीरथ’ एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अजय पाठक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में…
रायपुर/मुंगेली। जब निष्ठा और रचनात्मक अवदान समाज की धड़कनों से एकाकार हो जाते हैं, तब ऐसी साधना का सम्मान समूचे प्रदेश का गौरव बन जाता है। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृन्दावन सभागृह में आयोजित एक गरिमामय एवं भव्य समारोह में मुंगेली जिले के ग्राम डिंडौरी निवासी पत्रकार खेमेश्वर पुरी गोस्वामी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सामाजिक व सृजनात्मक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड’ से विभूषित किया गया। यह गरिमामय अलंकरण प्रदेश के मुखर दैनिक समाचार पत्र ‘दबंग स्वर’ के छठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, सामाजिक व साहित्यिक चेतना की संवाहक संस्था ‘वक्ता मंच’…
रायपुर। आने वाले चक्रवाती तूफान का विपरीत असर फसलों पर होने की आशंका है। तीन दिन बादल-बारिश और तेज हवा के आसार की वजह से किसानों को खेतों में रखी फसल को सुरक्षित करने के साथ कटाई रोकने की सलाह दी गई है। वर्षा की स्थिति जमकर रही, तो खड़े धान की बालियां गिर सकती हैं और दलहन-तिलहन के साथ सब्जियों को खतरा हो सकता है। बदले मौसम का असर से 27 से 29 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी 20 से 30 किमी. के बीच हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती…
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने और कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी। ऐसे में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जांचने के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान भाजपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे के रूप में हुई है। दोनों की शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शराब में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। चार लोग एक साथ कर रहे…
रायपुरl एक नई सोच के साथ सकारात्मक खबरों के मिशन को लेकर चल रहे अखबार दैनिक दबंग स्वर के 6 वें स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में एक गरिमायुक्त और विविधता से परिपूर्ण भव्य आयोजन 25 अक्टूबर को वृन्दावन सभागृह में किया जा रहा है l स्वस्थ पत्रकारिता के मिशन को नया आयाम देते हुए रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और कोरिया से पंडित पी के तिवारी के प्रधान संपादकत्व में प्रकाशित हो रहे दबंग स्वर की वर्षगांठ पर प्रदेश भर की 100 विभूतियों का सम्मान किया जायेगा l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस अवसर…
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 2022 में हरियाणा में 24 घंटे में तीन हत्याओं के बाद हिमांशु चर्चा में आया था। हिमांशु भाऊ की गैंग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र माना जा रहा है। इसके और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों में बढ़ेगा ठंड का…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.