Author: True soldier
छुईखदान। सुशासन का ढोल पीटने वाली सरकार के नाक के नीचे छुईखदान में खुली डकैती चल रही है। जनता के पानी पर दबंग ने ताला जड़ दिया है! ग्राउंड के सामने बने अवैध कॉम्प्लेक्स के अंदर सार्वजनिक हैंडपंप को कब्जा कर लिया गया। खिलाड़ी बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, ठेले वाले हलक सुखा रहे हैं, पर नगर पंचायत के अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। सांसद-विधायक को जनता की प्यास से कोई वास्ता नहीं। वो केवल वोट मांगने आयेंगे, बाकी समय आपसे कोई लेना देना नहीं। दरअसल, मामला छुईखदान नगर पंचायत के मुख्य खेल ग्राउंड के सामने का है। यहां सालों…
दुर्ग। जिले में विदेशी प्रजाति की मछलियों थाई मांगुर और बिग हेड मछली को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश के बाद जिले में इन मछलियों के बीज उत्पादन, पालन, संवर्धन, खरीद-बिक्री तथा परिवहन पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ जेल की सजा तक का प्रावधान शामिल है। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों के अनुसार, ये दोनों विदेशी प्रजातियां जलीय पारिस्थितिकी…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे 10 राज्यों के 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026, गुरुवार को कराया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून 2026 तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पहले दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड के रांची से आरोपी संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। वहीं संजय के वायरल वीडियो पर सवाल…
धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार: वनांचल क्षेत्र में 200 लोगों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने किया स्वागत
कवर्धा। भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्रामों में धर्मांतरण के खिलाफ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में ग्राम बूचीपारा में आयोजित सांस्कृतिक गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में पास्टर सहित छह गांवों के लगभग 200 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। कार्यक्रम में ग्राम छिरहा, पीपरहा, कुल्हीडोंगरी, जामुनपानी, नागाडबरा और नवापारा के आदिवासी परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से पुनः जुड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने समाज के लोगों का अभिनंदन…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले पंडरिया विकासखंड के अपर-आगर व्यापवर्तन योजना के शीर्ष कार्य एवं नगरों का कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य में 5 करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बन रही नहर परियोजना अब गंभीर सवालों के घेरे में है। निर्माण स्थल पर लगी शासकीय सूचना पट्टिका खुद ही पूरे मामले की पोल खोलती नजर आ रही है। एक ओर कार्य लगभग पूर्णता की ओर बताया जा रहा है, वहीं बोर्ड पर कार्य प्रारंभ तिथि 03 नवंबर 2026 दर्ज है, जबकि वर्तमान समय मई 2026 चल रहा है। यानी कागजों में काम भविष्य में शुरू होना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारग्राम के रहने वाले बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे हैं। पीड़ित दुकानदार और उसके परिवार ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। धमकियों के बाद परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जी रहा है। बिक्रम साऊ का आरोप है कि कॉल करने वाले लोग उन्हें और उनके…
ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली के सिस्टम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ की सीमा तय कर दी है। अथॉरिटी के मुताबिक, यहां से गुजरने के लिए परमिट जरूरी होगा। फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया था। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्रभावित हुई और ऊर्जा कीमतों में तेजी आई। इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने इस जलमार्ग…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल सरकार की पशु वध संबंधी गाइडलाइन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बिना जरूरी फिटनेस सर्टिफिकेट के गाय, भैंस, बैल या बछड़े का वध नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस सुजय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी की बेंच ने कहा कि खुले सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी पशु का वध पूरी तरह बैन है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ईद-उल-जुहा में गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। पूर्व तृणमूल नेता व विधायक हुमायूं कबीर ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल कर रहा है. कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, NIT के सामने, साइंस कॉलेज के पास आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और चयनित युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे. रोजगार मेला में 257 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र कार्यक्रम को लेकर रायपुर रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी शिव प्रसाद पंवार ने बताया कि रायपुर रोजगार मेला में इस बार 257 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इनमें दक्षिण पूर्व मध्य…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.