Author: True soldier

रायपुर। देश के प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल यशोदा हॉस्पिटल की सिकंदराबाद इकाई द्वारा रायपुर में उन्नत हृदय उपचार एवं हार्ट ट्रांसप्लांट सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों और प्रबंधन ने आधुनिक हृदय चिकित्सा तकनीकों, रोबोटिक कार्डियक सर्जरी तथा मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के मरीजों को विश्वस्तरीय हृदय उपचार सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा गंभीर हृदय रोगों के समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए…

Read More

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग एवं छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिवाजी नगर दुर्ग में आयोजित होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार प्लेसमेंट कैम्प के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां प्राप्त हुई है। रोजगार मेला के माध्यम से अंतिम वर्ष के…

Read More

बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। छ्त्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। बलौदा बाजार आगजनी कांड में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। क्या है पूरा मामला ? बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बलौदा बाजार कोतवाली पुलिस ने बलौदा बाजार आगजनी कांड में संलिप्तता पाये जाने के बाद अलग-अलग मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमित बघेल ने जमानत याचिका लगाई थी। निचली अदालत से जमानत…

Read More

रायपुर।  पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार सोमवार 18 मई 2026 की सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। सुबह लगभग 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। घटना की सूचना…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सोमवार रात अपने घर में साथ सोए थे। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।…

Read More

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और हमलों को लेकर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए डॉग लवर्स और विभिन्न एनजीओ की सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी उसका नवंबर 2025 का आदेश यथावत लागू रहेगा। जस्टिस विक्रमनाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों पर लगातार कुत्तों के हमले हो रहे हैं, ऐसे में अदालत आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकती। कोर्ट ने यह भी कहा कि गंभीर…

Read More

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि इस सीट पर चुनाव में धांधली के आरोप लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया था और 21 मई को यहां वोटिंग होनी है। जहांगीर खान ‘पुष्पा’ मूवी का डायलॉग बोलकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ चुनाव प्रचार के दौरान उनका ये अंदाज काफी वायरल हो…

Read More

ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 500 करोड़ रूपए से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम…

Read More

रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यानी सिर्फ 4 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। राजधानी में अब पेट्रोल की कीमत करीब 104.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल करीब 97.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं…

Read More