Author: True soldier
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के 19वें संस्करण के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया । नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेला सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए सशक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति “विकसित भारत 2047”…
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले खैरागढ़ स्थित देश के प्रतिष्ठित कला एवं संगीत संस्थान “इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय” की पहचान अब नए नाम के साथ स्थापित होने जा रही है। राज्य शासन ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस नाम परिवर्तन को औपचारिक रूप से लागू किए जाने की प्रक्रिया भी लगभग तय मानी जा रही है। यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि खैरागढ़ राजपरिवार की ऐतिहासिक विरासत, दानशीलता और कला-संगीत के क्षेत्र में…
कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के अंतर्गत आने वाले रहमानिया नगर वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे वार्डवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया और आक्रोशित नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, वार्ड में बीते 7 दिनों से नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। पानी नहीं मिलने से लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार दूर-दराज के…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा के चलते यह कदम उठाया गया है। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटhttps://neet.nta.nic.in/पर रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 22 मई से 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक अपने बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर…
ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अगर अंतिम समय की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं. ये जानकारी अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने शुक्रवार को दी. खबर में कहा गया है कि ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस बीच, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे और कतर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम समय में समझौता कराने के प्रयास…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम अकाउंट को शनिवार सुबह हैक किए जाने का दावा किया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सुबह 8:25 बजे X पर पोस्ट कर बताया कि वे CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, यूजर्स के लिए अकाउंट सामान्य रूप से दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे तक इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स बढ़कर 2 करोड़ 18 लाख से अधिक हो गए। वहीं X पर भी पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या सुबह 9:45 बजे तक 1.94 लाख के पार पहुंच गई। जान से मारने की धमकी मिलने का…
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद यह 92.49 रूपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में भी ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में सीएनजी 81.09 रूपए प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में सीएनजी की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को…
पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा। इस योजना के तहत ड्रोन-स्मार्ट कैमरे से बॉर्डर पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। केंद्र सरकार अगले एक साल के भीतर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan border) और भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh border) से लगी करीब 6000 किलोमीटर लंबी सीमा पर “स्मार्ट बॉर्डर” सुरक्षा सिस्टम लागू करेगी। ये जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दी है। दरअसल BSF के संस्थापक एवं प्रथम सीमा प्रहरी केएफ रुस्तमजी की स्मृति में रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। इस…
बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में एक युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए युवक के पिता, भाई और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पहले युवक की हत्या की और बाद में कीटनाशक पिलाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम रतखंडी में रहने वाले उमेन्द सिंह पटेल ने बुधवार की सुबह बेलगहना चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके 23 वर्षीय पुत्र गौरीशंकर पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है। इस…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.