Author: True soldier
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। यात्रा मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगी। गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। साथ ही मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है।…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों E20 जनता पार्टी (E20 Janta Party) नाम का एक नया डिजिटल अभियान तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक दल या चुनाव लड़ने वाला संगठन नहीं, बल्कि E20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल के विरोध में शुरू किया गया नागरिक अभियान है। इस कैंपेन का दावा है कि वाहन चालकों को E20 पेट्रोल के साथ-साथ 100 प्रतिशत शुद्ध (Ethanol-Free) पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी मिलना चाहिए। कम समय में इस अभियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Instagram पर बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल किया है। इसके जरिए लगातार पोस्ट, वीडियो…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए ऐसे सभी छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए, जिनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ फिलहाल कोई कठोर…
रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए समन्वय की कमी और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान में लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक में आकाश तिवारी ने कहा कि जोन अध्यक्ष, जोन कमिश्नर और अधिकारियों के बीच अपेक्षित तालमेल नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षदों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्याओं और मांगों को अधिकारी गंभीरता…
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड सहित आसपास के हिस्सों में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। मरीजों को बिना किसी…
दुर्ग। पंडवानी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित दिवंगत लोकगायिका तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा अब सरकारी संग्रहालय का हिस्सा नहीं बनेगा। परिवार ने संस्कृति विभाग के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें इस विरासत को संग्रहालय में संरक्षित करने की बात कही गई थी। परिवार का कहना है कि यह तंबूरा केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि तीजन बाई की जीवन यात्रा, संघर्ष, साधना और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हाल ही में संस्कृति विभाग की टीम गनियारी स्थित कौशल्या निवास पहुंची थी। विभाग ने तंबूरे को संग्रहालय में संरक्षित…
रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि महिला आयोग का दायित्व महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और अन्याय के मामलों में संज्ञान लेना है, लेकिन आयोग कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर के निर्देश देकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से भटक गया है। संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि आयोग बेटियों के हितों की रक्षा करने के बजाय आरोपियों के पक्ष में खड़ा नजर…
CG NEWS: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर भाजपा 10 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। CG NEWS: राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यशवंत जैन को इसका संयोजक बनाया गया है। जिला स्तर पर भी समितियों का गठन किया जा रहा है और 31 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के…
रायपुर। सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर 1 अगस्त से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए इसका खंडन किया है। पावर कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि आम घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। वर्तमान में ऐसी कोई योजना लागू नहीं है। कंपनी ने बताया कि प्रीपेड बिजली व्यवस्था केवल सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शनों पर…
मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दसवें वर्ष के चौथे चरण का आयोजन सोमवार को पुलिस लाइन रोड, मुंगेली में किया गया। इस दौरान नीम, कदम, बादाम और गुलमोहर सहित 30 छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारख ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित जलवायु सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.