Author: True soldier

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल गेन टैक्स यानी स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) की दरों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में 15 मई 2026 को अधिसूचना जारी की गई, जो 16 मई यानी आज से लागू हो गई है। नई अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर अब 3 रुपये प्रति लीटर SAED लगाया जाएगा। वहीं डीजल पर यह दर 16.5 रुपये प्रति…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500-500 रुपये के नकली नोट अपने घर में ही छाप रहा था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500…

Read More

बिग बॉस ओटीटी फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबतों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बार वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. एल्विश की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा मैसेज की बात कही है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनसे 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी की मांग हुई है. यूट्यूबर से कहा है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने ये पैसे दो दिन में नहीं भेजे, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी. बता दें कि…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ 95.94 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी रुपया 95.64 के रिकॉर्ड स्तर तक कमजोर हुआ था। लगातार हो रही गिरावट से मुद्रा बाजार में चिंता बढ़ गई है और निवेशकों में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में बना हुआ है। दिसंबर 2025 में पहली बार यह 90 के स्तर को पार कर गया था, जिसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों…

Read More

रायपुर में कचरा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। आज सुबह भी कई इलाकों में लोग घरों के बाहर कचरे से भरे डस्टबिन लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं। इसकी वजह नगर निगम और कचरा कलेक्शन एजेंसी के बीच भुगतान विवाद बताया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही मेसर्स DSW रामकी कंपनी ने काम रोक दिया है। कंपनी का आरोप है कि नगर निगम ने मार्च 2025 से अब तक करीब 78 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से केवल…

Read More

यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज और मैगी खाने की वजह से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। आन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थित है। तरबूज के बाद खाई मैगी दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के मलांव का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के नौ लोग मैगी और तरबूज खाने के बाद बीमार हो गए।…

Read More

नई दिल्ली। देश में आज सुबह उपभोक्ताओं को ईंधन कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) तीनों के दामों में वृद्धि की गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹90.67 प्रति लीटर हो गई है। नई दरें आज, 15 मई से लागू हो गई हैं। इसी क्रम…

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने पेपर लीक विवाद के बाद नीट यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद करीब 22 लाख छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। नीट पेपर लीक मामले के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वीकार किया कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और…

Read More

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा अब दोबारा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आधिकारिक पोस्ट जारी कर नई तारीख की घोषणा की। इस फैसले से करीब 22 लाख परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और…

Read More