CG NEWS: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर भाजपा 10 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
CG NEWS: राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यशवंत जैन को इसका संयोजक बनाया गया है। जिला स्तर पर भी समितियों का गठन किया जा रहा है और 31 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG NEWS: भाजपा ने अभियान के लिए प्रदेश के 476 मंडलों पर विशेष फोकस किया है। प्रत्येक मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में बड़े स्तर पर आयोजन होंगे। कई तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे।
