Author: True soldier
रायपुर। राजधानी रायपुर में अब सड़क किनारे, बिजली के खंभों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर मनमाने ढंग से पोस्टर, फ्लैक्स और बैनर लगाना महंगा पड़ेगा। नगर निगम ने नई विज्ञापन नीति के तहत शहर में अनाधिकृत विज्ञापनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 70 वार्डों में करीब 25 स्थानों को पोस्टर और फ्लैक्स लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। इन निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी प्रचार सामग्री लगाए जाने पर ई-चालान के माध्यम से ₹5 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा।” नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि राजधानी की सुंदरता और सुव्यवस्थित विज्ञापन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता और विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित मानहानिकारक, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री को हटाने और उसकी पहुंच रोकने के निर्देश भी दिए हैं। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए गए आपत्तिजनक लिंक, वीडियो, कैरिकेचर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में तेज मानसूनी गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कई स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और…
नई दिल्ली। पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। इस दौरान विधेयक को पेश करने के लिए ध्वनिमत से मतदान कराया गया। विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने “मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगें” के नारे लगाए और NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने त्यागपत्र के बारे में बताते हुए लिखा कि यह मेरे लिए प्रतिष्ठा का सवाल नहीं था। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं। अभी तो ये शुरुआत है।…
नई दिल्ली। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि सीजेपी, नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ही प्रदर्शन कर रही थी। धर्मेंद्र प्रधान ने खुद दी अपने इस्तीफे की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के…
नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड से पीड़ित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उधर, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बैरिकेडिंग बढ़ा दी। इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद CJP ने चेतावनी दी थी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई जाएगी। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा कि यदि…
रायपुर। प्रदेश में सावन शुरू होने से पहले अंडों की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आमतौर पर इस समय अंडों के दाम घटने लगते हैं, लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट है। पोल्ट्री फार्म में अंडे का थोक भाव 6.95 रुपये प्रति नग है, जबकि खुदरा बाजार में यह 8 से 9 रुपये प्रति अंडा बिक रहा है। एक दर्जन अंडों के लिए ग्राहकों से करीब 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। हालांकि, पोल्ट्री कारोबारियों का कहना है कि सावन शुरू होने के बाद मांग में कमी आने से कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।…
Neet Paper leak Protest: पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे तीसरे दौर की बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार अपना अंतिम रुख स्पष्ट कर सकती है। CJP ने पहले ही साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि छात्रों के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर ठोस निर्णय ही आंदोलन का समाधान…
दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मोहन नगर थाना पुलिस ने सभी दस्तावेज की जांच एवं पूछताछ के बाद शुक्रवार को अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने राजेश चौहान द्वारा आपराधिक विश्वासघात किए जाने का मामला मानते हुए धारा 316 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। राजेश चौहान ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर परिवादी ठेकेदार से 17.52 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। 21 जुलाई को न्यायालय ने मोहन नगर थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि विवेचना उपरांत अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करें एवं प्रकरण का…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.