Author: True soldier

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर एक अहम और संवेदनशील फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि गर्भपात के बाद दोबारा गर्भवती होने वाली महिला कर्मचारी को पूर्ण मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि पहले लिए गए अवकाश को आधार बनाकर महिला के दूसरे गर्भधारण के अधिकारों को सीमित करना कानून और संविधान दोनों की भावना के खिलाफ है। यह महत्वपूर्ण फैसला जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने भारतीय खाद्य निगम रायपुर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। अदालत ने…

Read More

बेमेतरा। विजय शर्मा ने बेमेतरा जिले के पास हाईवे पर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण कर पुलिस रिस्पांस सिस्टम की जमीनी हकीकत परखी। आम लोगों को आपात स्थिति में कितनी तेजी से मदद मिलती है, यह जानने के लिए गृहमंत्री ने खुद ही पीड़ित बनकर डायल-112 पर कॉल किया। जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा ने अचानक अपनी गाड़ी हाईवे किनारे रुकवाई और मोबाइल से डायल-112 पर कॉल कर सड़क हादसे और मारपीट की सूचना दी। उन्होंने अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी, ताकि सेवा की वास्तविक कार्यप्रणाली का आकलन किया जा सके। कॉल करने के बाद वे सड़क…

Read More

नौतपा की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां रात में हवा भी हल्की गर्म चल रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान…

Read More

देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज, 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल का प्राइस 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.96 रुपए हो गई है। ब्लैक मार्केटिंग पर नजर, शिकायत के लिए नंबर जारी फ्यूल संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन…

Read More

मिडिल ईस्ट में पिछले तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और सूचीबद्ध अन्य देशों के बीच एक समझौते पर लगभग बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस समझौते को लेकर उन्होंने क्षेत्र के कई प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर लंबी चर्चा की है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात…

Read More

दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक 45°C तामपान के साथ सबसे टॉप पर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज है। टॉप 10 में यूपी के 6 शहर हैं, इनमें बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। शनिवार को भी टॉप 50 शहरों में 37 भारत के थे। बांदा का तापमान 46.2°C रहा था। इस समय भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। शनिवार…

Read More

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है. 5 दिनों के बाद ही गर्म हवाओं से राहत के आसार हैं. राजनांदगांव में तापमान 46 डिग्री दर्ज प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और एक दो पॉकेट में गर्मी की लहर चली. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया…

Read More

रायपुर। सोशल मीडिया के लिए रील्स, वीडियो और फोटो खिंचवाना एक शौक नहीं, बल्कि ट्रेंड बन चुका है. लेकिन अब शौक आपको महंगा पड़ सकता है. डीजीसीए और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी ने नियमों में सख्ती करते हुए नई गाइडलाइन जारी की है. अब हवाई यात्री एयरपोर्ट के सुरक्षा होल्ड एरिया पर रील बनाना पूरी तरह से बैन रहेगा. साथ ही हवाई जहाज के खड़े होने वाली जगह और बस से यात्रियों को विमान ले जाने तक वाले स्थान पर रुककर रील, फोटो या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. डीजीसीए की नई गाइडलाइन सुरक्षा होल्ड एरिया,…

Read More

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल यानि 24 मई को होगी। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां टोटल 13 हजार 319 कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। रायपुर जिले में 22 एग्जाम सेंटर हैं, जहां करीब 8 हजार 449 कैंडिडेट्स प्रीलिम्स एग्जाम देंगे। वहीं, बिलासपुर में 14 सेंटर है, जहां 4 हजार 870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचेंगे तो उनका…

Read More