Author: True soldier

चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा जून के पहले सप्ताह में हेली सेवा बुकिंग का अगला स्लॉट खोलने जा रहा है। इस नए स्लॉट के जरिए श्रद्धालु 15 जून के बाद की यात्रा तिथियों के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकेंगे। यूकाडा के CEO ने क्या बताया? यूकाडा के CEO डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ हेली सेवा के तीनों सेक्टरों में कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून तक की सभी…

Read More

IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा था। उनके हाथ में एक किताब भी थी। प्रेमानंदजी से मिलने के बाद 150 मीटर दूर दोनों बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पैदल पहुंचे। यहां हित गोविंद शरण महाराज…

Read More

सक्ती। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अपने स्वेच्छानुदान मद से 293 हितग्राहियों के लिए कुल चौबीस लाख बीस हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार की मंशा इस कोष से समाज के अंतिम छोर पर बैठे असहाय और गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक राहत पहुंचाने की होती है, लेकिन हाल ही में जारी हुई सूची ने एक बड़े घालमेल और बंदरबांट की ओर इशारा कर दिया है। अनुदान की राशि तो जारी कर दी गई है, लेकिन यह राशि वास्तव में किसे मिली है, यह अब पूरे जिले में भारी चर्चा और आत्ममंथन…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष सोलोमन गांडा को एहतियातन हिरासत में लिया है। उन्हें फिलहाल थाना परिसर में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कदम…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर संभावित विभाजन को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। पार्टी से हाल ही में निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने दावा किया है कि पार्टी के 80 में से 50 से अधिक विधायक अलग गुट बनाकर खुद को “असली तृणमूल कांग्रेस” घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। रिजू दत्ता के अनुसार, ये विधायक आज विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर तीन प्रमुख मांगें रखेंगे। पहला, उनका दावा होगा कि उनके पास दो-तिहाई बहुमत है और वही असली TMC हैं। दूसरा, वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी को मान्यता…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज और भयावह थी कि आसमान में उठता काले धुएं का घना गुबार लगभग 10 किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई देता रहा। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट परिसर से धुआं उठता देखा गया, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए प्लांट के बड़े हिस्से को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) जल्द ही अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कंपनी और शासन स्तर पर उच्च स्तरीय चर्चा जारी है। IPO के सफल होने पर यह राज्य सरकार की पहली ऐसी कंपनी बन सकती है, जिसके शेयर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होकर आम निवेशकों के लिए कारोबार हेतु उपलब्ध होंगे। जानकारी के अनुसार, IPO के माध्यम से कंपनी आम निवेशकों से पूंजी जुटाएगी और अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा सार्वजनिक निवेश के लिए जारी करेगी। इसके बाद कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होंगे, जहां उनकी…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों शिवनाथ और खारून में कथित प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य की तीन डिस्टिलरी इकाइयों की स्वतंत्र जांच कराने का आदेश देते हुए 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेने के बाद विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने अदालत में शपथ पत्र प्रस्तुत कर दावा किया कि संबंधित क्षेत्रों…

Read More

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नए SI को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध जांच और पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव के लिए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा,…

Read More

 लेबनान में इजरायल की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर कड़ी नाराजगी जताई और बेरूत पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए कहा। इस घटनाक्रम ने ऐसे समय में नया मोड़ ले लिया है, जब ईरान ने भी लेबनान में इजरायली हमलों का हवाला देते हुए अमेरिका के साथ जारी संवाद प्रक्रिया को निलंबित करने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को हुई ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत…

Read More