Author: True soldier

जरहागाँव/मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरहागाँव क्षेत्र के ग्राम भठली कला में ‘हरियाली त्यौहार’ के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम के श्मशान भूमि परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘एक पेड़, माँ के नाम’ और ‘हरित भविष्य की ओर कदम’ रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि…

Read More

मुंगेली/चिल्फी। ग्राम सिलतरा में जमीन विवाद को लेकर युवक और उसके पिता पर लोहे के बरछे व लाठी से हमला करने के मामले में चिल्फी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को तोरन खाण्डे अपने पुत्र दीपेन्द्र के साथ खेत में गया था। खेत की जुताई को लेकर रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई और सारिका बर्मन से विवाद हो गया। आरोप है कि रघुवंश ने लोहे के बरछे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार नीमूबेन जयंतीभाई बांभनिया से मुलाकात कर प्रदेश की राइस मिलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने यह मुलाकात आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में की। एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा ने केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष सीएमआर के तहत चावल जमा करने की व्यवस्था में संशोधन, भारतीय खाद्य निगम में चावल डिलीवरी की सुचारु व्यवस्था और पर्याप्त रैक उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दे रखे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में पर्याप्त…

Read More

भारतीय खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को मंत्रालय ने फेडरेशन में मैनेजमेंट और शासन व्यवस्था से जुड़ी खामियों को इसकी वजह बताया। मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देशभर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमिटी TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक फेडरेशन के कामकाज की देखरेख करेगी। समय पर चुनाव नहीं कराने पर कार्रवाई मंत्रालय के मुताबिक, TTFI की मान्यता निलंबित करने की एक बड़ी वजह तय समय सीमा के भीतर फेडरेशन के चुनाव नहीं कराना है। इस…

Read More

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम् गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में आखिरी दिन MMDR संशोधन बिल पास हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। लोकसभा में 114 घंटे में से 96 घंटे काम नहीं हुआ मानसून सत्र में…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिन कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर हिस्से में अगले 4 दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसी बीच मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ में बिजली गिरने से जशपुर की दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। चंपा तिर्की (28) और सुशीला तिर्की (26) धान की रोपाई कर रही थीं। दोनों जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक…

Read More

रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा उत्साह और अनुशासन मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल…

Read More

मुंबई के मलाड पश्चिम स्थित Blink Commerce Private Limited के एक प्रतिष्ठान पर महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और कीट नियंत्रण से जुड़ी कई कमियां सामने आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। FDA के अनुसार, प्रतिष्ठान की जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के स्टोरेज एरिया में अस्वच्छता के साथ-साथ कॉकरोच की मौजूदगी पाई गई। इसके अलावा कुछ खाद्य उत्पादों की स्थिति और उन्हें रखने के तरीके को लेकर भी नियमों के उल्लंघन की…

Read More

रायपुर/जबलपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा-कवर्धा-सिमगा-रायपुर 6-लेन कॉरिडोर शामिल हैं। परियोजनाओं के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही गई है। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने इन परियोजनाओं की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। इन सड़कों के बनने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन आसान होने के साथ व्यापार और पर्यटन को भी…

Read More