Author: True soldier
अमेरिका ने कहा कि हमने ईरान के गोरुक और केश्म आइलैंड पर रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि यह कार्रवाई ईरान की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई। अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक अमेरिकी MQ1 ड्रोन को गिराया था। CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ड्रोन को तबाह कर दिया। दूसरी तरफ, ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि हमने उस एयरबेस को निशाना बनाया,…
जगदलपुर। भीषण गर्मी के बीच बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस बार मानसून के बस्तर में सामान्य तिथि से पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की वास्तविक गति उसके आगे बढ़ने की स्थिति पर निर्भर करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून मानी जाती है। पिछले 15 से 20 वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मानसून लगभग इसी अवधि में पहुंचता रहा है. हालांकि, दो से चार दिनों का अंतर सामान्य माना जाता है। इस वर्ष केरल में…
नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। दीपके ने यह घोषणा सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में की, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर साझा किया। वीडियो में उन्होंने छात्रों और अपने समर्थकों से अपील की कि वे दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हों। परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर आरोप दीपके लंबे समय से परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं और व्यवस्थागत खामियों को…
सूरजपुर जिले में आपातकालीन सेवा 112 लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन गई है। सड़क दुर्घटनाओं, घरेलू विवादों, चोरी, मारपीट, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में, एक कॉल पर मिनटों में पुलिस सहायता पहुंच रही है। पहले जहां पुलिस तक सूचना पहुंचने में अधिक समय लगता था, वहीं अब 112 डायल करते ही त्वरित प्रतिक्रिया मिलती है। इससे आपातकालीन स्थितियों में तत्काल मदद सुनिश्चित हो रही है। शिकायत की नियमित रूप से निगरानी यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे ने बताया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित रूप से निगरानी की जाती है। इस निगरानी के कारण पुलिस टीमें समय पर…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पांडेय को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई है, जिसमें वे ‘सुशासन तिहार’ के दौरान बीजेपी ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख से बहस करते नजर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने के मुद्दे पर सवाल उठाया गया। इसी दौरान बीजेपी नेता और जनपद CEO के बीच…
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और कमी आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सोमवार को अपने कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। राजधानी कोलकाता स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित सरकार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंत्रिमंडल विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 19 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो…
नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका असर डिजिटल भुगतान, टैक्स भुगतान, वाहन खरीदारी, सोलर ऊर्जा परियोजनाओं और ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है। UPI ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव 1 जून से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पैसे भेजने वाले उपयोगकर्ताओं को एक नई सुविधा मिलेगी। अब किसी व्यक्ति को UPI से भुगतान करने से पहले उसकी बैंक में दर्ज वास्तविक नाम (Bank Registered…
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस साल यह सातवीं बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा संशोधित दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये में उपलब्ध होगा। नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में उत्पन्न बाधाओं के बीच एलपीजी की…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.