Author: True soldier

PM CARES Fund Audit:  देश में आपात और संकट की परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड की वित्तीय स्थिति को लेकर ताजा ऑडिट आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोष के फंड में लगातार इजाफा देखने को मिला है, जिसमें दान के अलावा बैंकों में जमा रकम पर मिले भारी ब्याज और विभिन्न एजेंसियों से आए रिफंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान फंड के खर्च बेहद सीमित रहे हैं, जिसके कारण क्लोजिंग बैलेंस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल में 1279 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी,…

Read More

बेमेतरा। सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में कथित तौर पर डामर की गोली मिलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। खाना खाने के बाद कई छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद आनन-फानन में करीब 30 छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। भोजन में मिली संदिग्ध काली गोलीनुमा वस्तु मामला बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल में परोसे गए भोजन में डामर जैसी काली गोलीनुमा वस्तु…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मूसलाधार बारिश के…

Read More

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल जोन में यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में पेयजल व्यवस्था के मामले में SECR का प्रदर्शन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई है। पेयजल व्यवस्था में 93.35 का कमी स्कोर CAG की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर के 512 चयनित रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की…

Read More

रायपुर। रायपुर में सावन की शिवभक्ति का सबसे बड़ा आयोजन 23 अगस्त को देखने को मिलेगा। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में लगातार आठवें साल विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के मुताबिक इस बार करीब 10 हजार शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे। गुढ़ियारी के मारुति मंगलम से सुबह 9 बजे शुरू होने वाली यात्रा महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इससे पहले सुबह 8 बजे मारुति मंगलम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दिव्य शिवाभिषेक होगा। इसके बाद कांवड़िये एक समान परिधान में…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ट्रिब्यूनल जरूरत पड़ने पर उनके बच्चों और बहू-बेटे को संपत्ति से बेदखल करने का आदेश दे सकता है। कोर्ट ने कहा कि बढ़ती उम्र का मतलब असुरक्षा या अपमान के साथ जीवन बिताना नहीं है। हर व्यक्ति को जीवनभर गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के ट्रिब्यूनल द्वारा बेटे और बहू को मकान…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन से मात दी। यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच था, जिसमें उसे जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 77.4 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव…

Read More

मुंगेली। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र की डिंडौरी चौकी अंतर्गत ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 24 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 की रात ग्राम घानाघाट में रामचंद पटेल के घर के पास अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल, पिता शिवराज पटेल, उम्र 24 वर्ष, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना के…

Read More

मुंगेली। जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम तेलीखाम्ही की दिव्यांग विद्या साहू ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई मिसाल कायम की है। एक हाथ से 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांगता के बावजूद विद्या ने हार नहीं मानी और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) परीक्षा-2024 में छठे प्रयास में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग की ‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना के अंतर्गत दिव्यांग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें एक लाख रुपये की…

Read More

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर सभी पक्षों ने संतोष व्यक्त किया। स्टाइपेंड वृद्धि की प्रक्रिया आगे बढ़ी चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव तथा संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के लिए आवश्यक…

Read More