Author: True soldier

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया है। इस मामले में पुलिस ने इंस्टाग्राम पेज होल्डर समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत रायपुर निवासी राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘सागर निर्मलकर’ नाम की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि इसी वीडियो के कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नाम की आईडी से मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों…

Read More

रायपुर। जिला रायपुर फीनिक्स शितोरियु कराटे-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में 23 अगस्त को ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा में खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न डान में सफलता हासिल की। परीक्षा में कुल 43 विद्यार्थी ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने में सफल रहे। ब्लैक बेल्ट परीक्षा का मूल्यांकन फीनिक्स शितोरियु कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया के प्रमुख, 6वें डान ब्लैक बेल्ट धारक एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित रेन्शी अमल तालुकदार ने किया। उनके अनुभव और कड़े अनुशासन के बीच खिलाड़ियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। परीक्षा के घोषित…

Read More

कवर्धा। जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत लूप में निर्माणाधीन पंचायत भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। भवन का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि निर्माणाधीन भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। बताया गया कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यकाल में वनवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत लूप में पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि भवन बनने के बाद पंचायत के कामकाज के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को देशभर में 1,500 से अधिक स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस से दो दिन पहले होगा। 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है। उनकी स्मृति में देशभर में इस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिल चुके हैं PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

CG Crime :  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर दो दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। CG Crime :  जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने एक बेबस महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाया और मेघा पुल के पास सुनसान जगह नर्सरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर फरार हो गया। पीड़िता ने कुरूद थाने…

Read More

जांजगीर-चांपा। पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुलमुला थाना में अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरोपी की निगरानी में तैनात आरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमोरा निवासी फणेन्द्र सिह 22 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच मुलमुला…

Read More

रायपुर। सड़क सुरक्षा और नशामुक्त समाज का संदेश लेकर सोमवार को शंकर नगर चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया। संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ का संदेश दिया गया। संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, SLCA, ODIC, CBPLI प्रोजेक्ट और 36 गढ़ कॉलेज के MSW छात्र-छात्राओं ने अभियान में सहभागिता की। अभियान के दौरान टीम ने चौक से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और आम लोगों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए। वाहन चालकों से अपील की गई कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट को महज यातायात नियम नहीं, बल्कि अपनी…

Read More

नई दिल्ली। बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो 26 अगस्त 2026 की तारीख जरूर नोट कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बुधवार 26 अगस्त को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लेना बेहतर होगा। 14 राज्यों में बैंक शाखाओं पर रहेगा अवकाश 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम…

Read More

CG WEATHER UPDATE: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने 24 अगस्त को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। अगले सात दिनों तक…

Read More

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, दुर्ग के भारती कॉलेज प्रबंधन ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में प्राचार्य डॉ. एके दुबे को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। पेपर लीक के मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। पेपर लीक के बाद 7 अगस्त को हुई BSc कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी…

Read More