Author: True soldier

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जमीन में गड़ा खजाना मिलने की झूठी कहानी सुनाकर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीण इलाकों के लोगों को यह कहकर झांसे में लेते थे कि उन्हें खुदाई के दौरान सोने के बिस्किट और पुराने सिक्कों का खजाना मिला है। इसके बाद वे इन नकली धातुओं को असली सोना बताकर बाजार से आधे दाम में बेचने का लालच देते थे। इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब…

Read More

केरल के पलक्कड़ निवासी किसान और हाइब्रिड फलों के शोधकर्ता अब्दुल अजीज को एयरलाइन कंपनी एयरएशिया की लापरवाही महंगी पड़ गई। फ्लाइट में देरी के कारण उनका दुर्लभ हाइब्रिड कटहल का पौधा खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए पलक्कड़ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरएशिया को किसान को कुल 90,750 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, अब्दुल अजीज अगस्त 2025 में हाइब्रिड कटहल का पौधा खरीदने के लिए मलेशिया और इंडोनेशिया गए थे। 30 अगस्त को उन्हें मेदान से कुआलालंपुर होते हुए कोच्चि लौटना…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा क्षेत्र की कंपनी SMPP ने सेना को 106 जेट-आधारित ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ कामिकाज़े ड्रोन सौंप दिए हैं। इनमें 100 ऑपरेशनल ड्रोन और 6 प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) सिस्टम शामिल हैं। इन अत्याधुनिक ड्रोन के सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की ड्रोन आधारित युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ एक स्वदेशी रूप से विकसित टर्बोजेट कामिकाज़े ड्रोन है, जिसे दुश्मन के ठिकानों पर तेज गति और उच्च सटीकता के साथ हमला करने के लिए तैयार…

Read More

मानसून पिछले 7 दिन से तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका हुआ है। 4 जून को केरलम पहुंचने के बाद अगले 2 दिन, यानी 6 जून तक ही यह 5 राज्यों में पहुंच गया था। हालांकि, अगले 3 दिन में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्से कवर करने का अनुमान है। इधर, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में भी बरसात हुई। दिल्ली में खराब मौसम के…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के 42 इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम कर रही है। इसके चलते शहर के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। नगर निगम जलकार्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह नियमित जलापूर्ति की गई है, लेकिन शाम की सप्लाई नहीं होगी। हालांकि, 12 जून की सुबह से जलापूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी। इन इलाकों में नहीं आएगा पानी डंगनिया,…

Read More

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट जारी है। गुरुवार को एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। कल यानी 10 जून को सुष्मिता देव ने रिजाइन किया था। 8 जून को सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी छोड़ी थी। अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं। वहीं, बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं।…

Read More

केरल में इस साल निपाह वायरस का पहला केस मिला है। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। मरीज 43 साल का है और कोझिकोड का रहने वाला है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मरीज को हल्का बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था। अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने की। उन्होंने कहा कि अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय लापता थे। इस बीच अमेरिका और ईरान में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी हमले जारी हैं। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 10 बजे लगी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई है। हालांकि आग लगने के 2 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। ऑटो पार्ट्स होने से तेजी से फैली आग बताया जा रहा है कि बिल्डिंग…

Read More

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार भिट्टीकला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही स्विफ्ट कार (CG 04 QS 4079) भिट्टीकला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और…

Read More