Author: True soldier
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।…
भिलाई के नेहरू नगर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-7 निवासी बृजेश सिंह (55) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे से 8:30 बजे के बीच हुई। हादसे…
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग) आ गया। सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 साल के हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से खबर दी है…
ईरान ने बुधवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर कुल 21 हमले करने का दावा किया। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि नुकसान की जानकारी बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जा रही है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ये हमले अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं। इससे पहले अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इससे…
छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनका तबादला करते हुए आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ किया है। वर्तमान में रमेश कुमार शर्मा गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नई पदस्थापना की है।
सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 2013 बैच के वीर पुलिस अधिकारी एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए इस जांबाज अधिकारी को याद करते हुए पूरा सुकमा भावुक नजर आया। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी भाग लेकर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, कलेक्टर अमित कुमार,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। सुष्मिता देव का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब टीएमसी पहले से ही अंदरूनी असंतोष और नेताओं के पार्टी छोड़ने की घटनाओं का सामना कर रही है। पार्टी में उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय और प्रभावशाली नेता के…
अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी सूत्रों से पता चली है। भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI से जांच कराने की मांग की थी। इधर, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी। राम मंदिर परिसर के एक बंद कमरे में करीब 4 घंटे तक बैठक चली। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और…
रायपुर। शहर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर अक्सर सामने आने वाले विवादों के बीच नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में नगर निगम ने शहर के सभी 70 वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन निर्धारित कर दिए हैं। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि लोग तय स्थानों पर ही कुत्तों को भोजन करा सकें। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, फीडिंग जोन बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पशु प्रेमियों और स्थानीय रहवासियों के बीच होने वाले विवादों को कम करना है। साथ ही आवारा कुत्तों के…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.