Author: True soldier

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर के बाहर शनिवार को सिख दंगों से प्रभावित परिवारों और नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘हीरो’ और ‘रोल मॉडल’ बताए जाने के विरोध में किया गया है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस से इन बयानों के लिए माफी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रोटेस्ट का नेतृत्व DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलोन द्वारा किया जा रहा है। सज्जन कुमार का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े…

Read More

रायपुर। लंबे समय से लंबित ई-चालानों का निराकरण कराने के लिए वाहन चालकों को एक और मौका दिया जा रहा है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने न्यायालय में लंबित ई-चालानों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए संबंधित वाहन चालकों को 8 सितंबर तक पंजीयन कराना होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच जारी किए गए ऐसे ई-चालान, जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित हैं, नेशनल लोक अदालत में निराकृत किए जा सकेंगे। कहां कराएं पंजीयन संबंधित वाहन चालक कार्यालयीन समय में यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी या…

Read More

रायपुर। क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक कोचिंग संचालक से 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने निवेश पर 25 से 30 प्रतिशत तक मासिक मुनाफा और निवेशकों को 8 से 10 प्रतिशत तक निश्चित लाभ देने का झांसा दिया। शुरुआत में कुछ समय तक मुनाफा देकर आरोपितों ने शिक्षक का विश्वास जीता। इसके बाद उन्होंने बैंक ऋण और अन्य स्रोतों से रकम जुटाकर करोड़ों रुपए निवेश कर दिए। मामले में आजाद चौक पुलिस ने नेहल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और नमित अग्रवाल…

Read More

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत का जज बनने के लिए 3 साल वकालत की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। कोर्ट ने पिछले साल दिए आदेश में संशोधन करते हुए शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को कहा कि अब एक साल की प्रैक्टिस वाले लोग भी जज भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, लेकिन उन्हें जज के रूप में नियुक्ति दो साल ट्रेनिंग और क्लर्कशिप के बाद ही मिलेगी। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च अदालत की बेंच ने बताया कि, इस नई व्यवस्था का मकसद उम्मीदवारों को कोर्ट के कामकाज की जानकारी के साथ व्यावहारिक अनुभव देना है। शीर्ष…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 27 अगस्त तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 27 अगस्त तक बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।…

Read More

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, अपनापन और एक-दूसरे की परवाह को खास बनाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार इस साल अगस्त में मनाया जाएगा. राखी को लेकर इस बार लोगों के मन में तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक रहेगी. ऐसे में सवाल है कि आखिर 27 या 28 अगस्त में से किस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधी जाएगी? पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होगी, 28 अगस्त सुबह करीब 9:48 बजे तक रहेगी. उदयातिथि…

Read More

रायपुर। राजधानी के टैगोर नगर स्थित न्यू डेल्ही स्वीट्स से कलाकंद के अंदर मच्छर निकलने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कलाकंद के सैंपल लिए और जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य विभाग की टीम को फर्म के परिसर में कई तरह की कमियां मिली, जिसे दूर करने इन्प्रूव्हमेंट नोटिस भी जारी किया गया। राजधानी के ब्राम्हणपारा आजाद चौक निवासी धीरजधर दीवान ने एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर निकलने का दावा किया और आरोप लगाया कि यह उनके…

Read More

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अजय चंद्राकर के ‘यादवी संघर्ष’ संबंधी कथित बयान को लेकर सर्व यादव समाज रायपुर ने आपत्ति जताई है। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीत यादव ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यादव समाज मेहनत, संघर्ष, सामाजिक एकता और भाईचारे में विश्वास रखता है। समाज के इतिहास, सम्मान और सामाजिक अस्मिता को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। मीत यादव ने कहा कि अजय चंद्राकर वरिष्ठ राजनीतिक नेता हैं। ऐसे में सार्वजनिक मंच से समाज से जुड़े विषय पर इस तरह की टिप्पणी किया जाना उचित नहीं है। राजनीतिक…

Read More