Author: True soldier

मुंगेली। जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सरपंच पद पर कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई में देरी को लेकर चर्चा में है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा किए जाने के बाद अपनी संस्तुति रिपोर्ट राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति को भेजे हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो समिति की बैठक होने की जानकारी सामने आई है और न ही किसी प्रकार की सुनवाई हुई है। शिकायतकर्ता विजय…

Read More

मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शनिवार को जिला चिकित्सालय मुंगेली का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर तोपनो ने कहा कि जिला चिकित्सालय जिले की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारी-कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान…

Read More

लोरमी। संकुल केंद्र सरईपतेरा में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) सुनील शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षक अपनी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोरमी बीआरसी दयाराम साहू, संकुल प्राचार्य प्रभु ध्रुव एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. सत्यनारायण तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने संकुल क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन, डायरी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान…

Read More

लोरमी। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबांध में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री भीखम साहू, समाजसेवी धर्मेंद्र धृतलहरे एवं अमित साहू द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर डायरी एवं कलम भेंट करते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यार्थियों के ठहराव तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव…

Read More

धमतरी। धमतरी जिला में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिले में सुसाइड एक गंभीर संकट बनता जा रहा है. ताजा मामला तो और भी ज्यादा हैरान करने वाला है, क्योंकि एक ही दिन में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आंकड़े चौंकाने वाले हैं. जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो पिछले 3 साल 8 महीनों में कुल 1265 पोस्टमार्टम हुए हैं, और इसमें से लगभग 50 प्रतिशत मामले आत्महत्या के हैं. 500 से ज्यादा केस सिर्फ सुसाइड के दर्ज किए गए हैं, और इसमें सबसे ज्यादा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून। अपना असर दिखा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा विदाई समारोह में भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि अदालतें सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं. बल्कि आम आदमी की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं. पद और इंसान अस्थायी हैं, लेकिन न्यायिक संस्थाएं स्थायी रहें. इसके साथ उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की साख और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया. सेवानिवृत्त होने के उपरांत शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में चीफ जस्टिस सिन्हा ने अपने उद्बोधन में अपनी सफलता का श्रेय पत्नी शालिनी सिन्हा को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार का प्यार, समझदारी और त्याग मेरी सबसे बड़ी ताकत रही. हर चुनौती…

Read More

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। समारोह में प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से शामिल हुए हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बढ़ाया शिक्षकों का सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोनों ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।https://youtu.be/Yd_-Mx5_0UQ शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद राज्य…

Read More

मुंगेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को मिठाई और सौजन्य भेंट देने के नाम पर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों से कथित तौर पर लाखों रुपये की राशि जुटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्रकार खेमेश्वर पुरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) गोकुल रावटे तथा तत्कालीन जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) सुजीत सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत का क्रमांक WP260900176043 बताया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अथवा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो…

Read More

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर घुसकर आरोपी प्लांट के अंदर से करीब 100 किलो कॉपर केबल कार में लोड कर उसे बाहर ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने जांच शुरू की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 3 सितंबर की है। भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाई की ओर से थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि कुछ लोग प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर कार…

Read More