Author: True soldier
नई दिल्ली। बाल विवाह के खिलाफ भारत की मुहिम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है। इस तारीख का भारत के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि 27 नवंबर 2024 को केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। बाल विवाह के खिलाफ समर्पित अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कराने की पहल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के संस्थापक भुवन ऋभु ने की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक…
मुंगेली। 10वीं पास युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसआईएस ग्रुप द्वारा जिला पंचायत मुंगेली के मार्गदर्शन में लोरमी, पथरिया एवं मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्रों में भर्ती एवं पंजीयन कैंप लगाए जाएंगे। जिला पंचायत मुंगेली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लोरमी जनपद पंचायत में 8 एवं 9 सितंबर, पथरिया जनपद पंचायत में 10 एवं 11 सितंबर तथा मुंगेली जनपद पंचायत में 12 एवं 14 सितंबर 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर में 15 सितंबर 2026 को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा।…
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख से अधिक की ठगी का आरोप, युवक ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के खिलाफ एक युवक ने 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी किए जाने की शिकायत की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे राजू सोनकर ने अपनी शिकायत में नीरज पांडेय के अलावा उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय के नाम भी शामिल किए हैं। शिकायतकर्ता ने रायपुर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देने के बाद डिप्टी सीएम कार्यालय में भी शिकायत कर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अलग-अलग काम, एजेंसी, ठेका और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे कई…
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हालात इतने खराब हैं कि अब जनप्रतिनिधियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अंबिकापुर से प्रतापपुर होते हुए सेमरसोत एनएच-343 को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के कारण कृषि मंत्री रामविचार नेताम शिक्षक दिवस कार्यक्रम में करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे। सड़क की खराब हालत को देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और मौके से ही कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।…
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को तीन मंजिला एक इमारत गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की इस बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। ऐसे में बिल्डिंग गिरने के बाद बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने बच्चे अंदर फंसे…
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर बढ़ती पर्वतारोहण गतिविधियों के बीच हिमालयी पर्यावरण पर मानव अपशिष्ट का दबाव चिंता का विषय बनता जा रहा है। एवरेस्ट के बेस कैंप और उससे ऊपर स्थित शिविरों में पर्वतारोहियों, गाइडों और अन्य कर्मचारियों द्वारा छोड़े जा रहे मूत्र और अन्य अपशिष्ट के कारण बर्फ और ग्लेशियरों के प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। वैज्ञानिक रूप से यह माना जाता है कि पेशाब में मौजूद यूरिया और विभिन्न घुले हुए लवण पानी के हिमांक को कम कर सकते हैं। हालांकि, खुले ग्लेशियर पर इसका वास्तविक स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है, यह…
Miss World 2026: मिस वर्ल्ड- 2026 की घोषणा हो गई है। डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) की जोहेरी मोल मिस वर्ल्ड- 2026 बन बन गईं हैं। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं। वहीं, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को ताज पहनाया। वहीं भारत की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) टॉप 20 में भी जगह नहीं बना सकी। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा। इस साल मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में…
नई दिल्ली। नया मोबाइल सिम कनेक्शन लेने के लिए अब डिजिटल KYC या e-KYC की प्रोसेस अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए बल्क सिम कार्ड जारी करने पर भी सख्त रोक लगा रखी है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के नियमों के मुताबिक, कोई भी एक व्यक्ति अपने नाम पर आधार कार्ड से अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है। यह नियम कनेक्शनों को रेग्युलेट करने के लिए बनाया गया था, लेकिन आधार डिटेल्स के बढ़ते गलत इस्तेमाल को देखते हुए अब समय-समय पर यह चेक करना जरूरी हो गया है कि आपकी पहचान पर…
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी बीमारी को लेकर बड़ा दावा किया है। राउत ने कहा कि जेल में रहने के दौरान ही उनके शरीर में कैंसर की बीमारी शुरू हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें टॉक्सिसिटी टेस्ट कराने की सलाह दी थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल में रहने के दौरान उनके खाने में किसी तरह का जहरीला पदार्थ तो नहीं मिलाया गया था। संजय राउत ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार इतनी क्रूर है कि…
कोरबा। जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। युवक की हालत बताई जा रही गंभीर घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी,…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.