Author: True soldier
नई दिल्ली। देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और विदेशों से होने वाले महंगे जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) के आयात को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में 100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन के व्यावसायिक उपयोग को आधिकारिक और कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है। नागपुर में एनडीए सरकार के कार्यकाल से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि बीते दिन ही उन्होंने इस नीतिगत फाइल पर हस्ताक्षर कर नियमों को अंतिम रूप दे…
राजनांदगांव। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी महिला पहचान बनाकर युवकों को ठगी, ब्लैकमेल और धमकी देने वाले एक साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लालबाग थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल से करता था ठगी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से संपर्क करता था। वह खुद को महिला बताकर बातचीत करता और कई बार लड़की की आवाज में कॉल कर लोगों को भ्रमित करता था। इसके बाद वह झूठी घटनाओं का हवाला देकर पैसे की…
रायपुर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सिलयारी चौकी अंतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में कथित ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर एवं उसके सहयोगी मोहम्मद उस्मान सैफी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण आज कांग्रेस की पहचान बन चुका है। शर्मा ने कहा कि जिस समय पूरा प्रदेश नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध से स्तब्ध और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हालिया वृद्धि और स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिजली दर वृद्धि को जनता पर आर्थिक हमला बताते हुए कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मुद्दे पर संघर्ष करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए घरेलू, गैर-घरेलू तथा कृषि श्रेणी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगामी 22 से 27 जून तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्क्वैश खिलाड़ियों की मेजबानी करने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन (सीएसए) द्वारा स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) और एशियन स्क्वैश फेडरेशन (एएसएफ) की मान्यता के तहत प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन बुधापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता को पीएसए और डब्ल्यूएसएफ सैटेलाइट टूर्नामेंट का दर्जा प्राप्त है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग अंक अर्जित करने का अवसर मिलेगा। सीएसए के वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ सिंगापुर…
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने एक बार फिर अपने समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है। रविवि द्वारा आयोजित की जा रही मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में यह पांचवी बार है,जब रविवि द्वारा टाइम-टेबल बदला गया है। इस बार बीकॉम, बीबीए, बीएससी, बीसीए सहित बीकॉम बीएड की परीक्षा में बदलाव किया गया है। इन विषयों के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पूर्व में 26 जून को आयोजित की गई थी। इस दिन मोहर्रम होने के कारण छात्रों ने इस तिथि का विरोध किया। इसके बाद रविवि ने समय-सारिणी में सुधार करते हुए छात्रों को 18 जून की नई तिथि दे दी।…
धमतरी। भारतमाला मुआवजा घोटाले में आरोपी ठेकेदार दीपेश गांधी के मकान में ईडी ने मंगलवार को छापा मारा है। धमतरी के आमापारा स्थित मकान में ईडी की टीम सुबह से ही मौजूद है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों का पहरे लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ED की टीम मंगलवार की सुबह ही धमतरी के आमापारा स्थित दीपेश गांधी के निवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, भारतमाला परियोजना के मुआवजे से संबंधी घोटाले में गांधी के घर ED की टीम जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी ED की टीम धमतरी, कुरूद और अभनपुर…
NEET re-exam 2026: नीट (NEET) री-एग्जाम 2026 से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2020 की धारा 69A के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म तक पहुंच को 22 जून तक सीमित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय और NTA की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया गया है, क्योंकि हाल के हफ्तों में टेलीग्राम पर ‘Paper Leaked NEET’, ‘Re-NEET 2026’, ‘Private Mafia’ और ‘Ree NEET Mafiaa’ जैसे नाम से कई संदिग्ध चैनल सक्रिय देखे गए थे। NTA ने बनाया नया रिपोर्टिंग पोर्टल परीक्षा की शुचिता बनाए रखने…
रायपुर। रायपुर नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है और संचालक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई लंबे समय से निगम का बकाया न चुकाने और निरीक्षण के दौरान गंभीर स्वच्छता उल्लंघन सामने आने के बाद की गई। नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में होटल परिसर में भारी गंदगी, सड़क पर ही किचन का संचालन, अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन तैयार करना तथा बाथरूम के पास खाद्य सामग्री (बिरयानी) रखे जाने जैसी गंभीर लापरवाहियां पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार, होटल…
रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों को 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर 2 अक्टूबर से जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां पुनः शुरू की जाएंगी। पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया कि हर वर्ष मानसून शुरू होने से पहले टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों की…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.