Author: True soldier
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो जाएगी। वहीं, व्यावसायिक (कॉमर्शियल) उपभोक्ताओं को 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। कृषि पंपों की बिजली दरों में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई बिजली दरें पूरे प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। साथ ही गैर-सब्सिडी वाले कृषि पंप कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है। साथ ही 16 से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और किताबें भेंट कर स्वागत किया जाएगा। शाला प्रवेश उत्सव का 30 जून को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया जाएगा। छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत राजधानी रायपुर समेत…
US-Iran peace deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने इस घटनाक्रम को पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी पीएम मोदी ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस संघर्ष ने दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान उत्पन्न किए थे और कई देशों में जान-माल का नुकसान भी हुआ था। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि यह समझौता…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना और कार्यसूची जारी कर दी है। 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी, जिनमें प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों चर्चा होगी। पहले 4 दिनों तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य निर्धारित किए गए हैं। वहीं अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ गैर-शासकीय कार्य भी लिए जाएंगे। योजनाओं का ब्यौरा सदन में रखेगी सरकार मानसून के दौरान विपक्ष सरकार को कानून-व्यवस्था, किसानों, बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों में हुए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब बेहद करीब पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के चलते अगले 48 घंटों के भीतर मानसून बस्तर संभाग के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। लंबे इंतजार के बाद मानसून की आहट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां देखने को…
जशपुर। गर्मी से राहत देने वाला कूलर एक परिवार के लिए काल बन गया। जशपुर जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के तारागढ़ गांव में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में रखे कूलर में पानी भर रही थी। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि महिला खुद को उससे अलग नहीं कर सकी और गंभीर रूप से झुलस गई। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन…
भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील से एक बड़ा कानूनी फैसला सामने आया है। यहां की एक सेशंस कोर्ट ने साल 2022 में गो-तस्करी के शक में हुई एक व्यक्ति की मॉब लिंचिंग के मामले में सभी 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान की अदालत ने अमरावती (महाराष्ट्र) के रहने वाले नाजिर अहमद की हत्या के मामले में यह ऐतिहासिक फैसला दिया है। इस हिंसक घटना में नाजिर अहमद की मौत हो गई थी, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
तमिलनाडु में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. तिरुवल्लुर जिले में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार हुई 3 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता फिर से गहरा गई है. पुलिस ने बताया पीड़िता बिहार की है. उसका परिवार तिरुवल्लुर जिले के गुम्मिडीपोंडी में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रह रहा है. रविवार को झाड़ियों में बच्ची गंभीर हालत में मिली थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन…
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी के एक सनसनीखेज मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। आरोप है कि शीतल नाम की एक महिला ने महज 5 महीने के भीतर 3 अलग-अलग युवकों से शादी की और कुछ समय बाद बहाने बनाकर फरार हो गई। मामले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे गिरोहों की आशंका को भी जन्म दे दिया है, जो विवाह के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला पर जनवरी महीने में बिलासपुर जिले के जेजवीं क्षेत्र, फरवरी में हमीरपुर के…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.