कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यार्थियों के ठहराव तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
शिक्षक अमित कुमार डडसेना ने शिक्षकीय गरिमा को बरकरार रखते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र धृतलहरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीखम साहू ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक विद्यानंद कश्यप, दीपा मिश्रा, श्रीमती पुनीता कश्यप, देवीसिंह राजपूत एवं वैभव कुमार धृतलहरे सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
