Author: True soldier
बेंगलुरु में एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को अपने घर में बुलाया और वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल का बहाना बनाते हुए उसके कपड़े उतारे, आंखों पर पट्टी बांधी और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने अपने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने के आरोप में 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक किरण और प्रेरणा पिछले लगभग 2 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे किरण अपनी गर्लफ्रेंड प्रेरणा के घर पहुंचा था, क्योंकि प्रेरणा ने ही उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेरणा ने…
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम पांच बजे कशिश (18) की प्रेमी राहुल ने गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कशिश ने शादी करने से इन्कार कर दिया था इसी वजह से राहुल ने ये वारदात की। राहुल ने खुद को भी चाकू कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले जाकिर बस चलाते हैं। मंगलवार को बस लेकर दिल्ली गए जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थीं। घर पर जाकिर की बेटी…
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच एक और बड़ी घटना सामने आई है। वार्ता के दूसरे दौर के रद्द होने के बाद जहां कूटनीतिक तनाव बढ़ा है, वहीं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, ओमान के उत्तर-पूर्व में लगभग 15 समुद्री मील की दूरी पर एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के कप्तान ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट पास आई और फायरिंग की गई। इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के दावों के बीच कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड का अंतिम गांव रुखमिदादर आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल्य इस गांव में भीषण गर्मी ने हालात को और भयावह बना दिया है। पानी और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतें यहां आज भी अनिश्चित और अव्यवस्थित हैं। प्यास से जूझता रुखमिदादर गांव में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। हैंडपंपों का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है और नल-जल योजनाएं धरातल पर प्रभावी नहीं दिखतीं। महिलाएं और बच्चे रोजाना मटके लेकर दूर-दूर तक पानी की तलाश…
छुईखदान ब्लॉक के घिरघोली ग्राम में सिद्ध बाबा मंदिर के सामने से गुजरने वाला स्टेट हाईवे इस समय लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि एक बड़ा खतरा बन गया है। सड़क के बीचों-बीच बना विशाल गड्ढा अब खुली मौत को दावत दे रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य आवागमन मार्ग है, जिस पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लेकिन स्थिति यह है कि यह स्टेट हाईवे अब “सड़क” कम और “खतरे का रास्ता” ज्यादा बन…
जांजगीर-चांपा। केंद्र सरकार की बहुप्रचारित *जल जीवन मिशन* योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बहेराडीह में इस योजना की तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। यहां करीब पांच वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी आज बदहाल होकर खंडहर में तब्दील हो रही है, जबकि ग्रामीणों को अब तक इसका कोई लाभ नहीं मिल सका है। यही हाल पास के ग्राम जाटा में भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों और पूर्व सरपंच मुरित राम यादव के अनुसार, स्कूल परिसर में बनाई गई इस पानी टंकी के…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले की पहली बरसी पर पूरे देश में शोक और संवेदना का माहौल है। हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों, जिनमें 25 हिंदू शामिल थे, को याद करते हुए लोगों की आंखें नम हैं। इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद संवेदनशील इलाकों, पर्यटक स्थलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों और राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास सर्च…
रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के ट्रैफिक सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब शहर के 19 प्रमुख प्रवेश द्वारों (Entry Points) पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा प्रतिबंध पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.