Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात कर सेवारत शिक्षकों के हित में टीईटी संबंधी लंबित विषय समेत 7 सूत्रीय मांगों के संबंध में चर्चा की। प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से शिक्षकों ने पक्ष रखा किन्तु किसी भी मांग पर सहमति नहीं बनी।
Chhattisgarh News: सचिव से चर्चा बेनतीजा होने के बाद फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने घोषणा की कि 15 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके पहले संगठन के पदाधिकारी सांसदों एवं विधायकों को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से संगठन ने शासन के समक्ष मांगों को रखा लेकिन सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है।
Chhattisgarh News: फेडरेशन ने एकल शिक्षकीय स्कूलों में शीघ्र पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था, युक्तियुक्तकरण के दौरान मर्ज स्कूलों के साथ न्याय सुनिश्चित करने तथा दोनों संस्थाओं से सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन कर वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
