Author: True soldier

पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट सेवा ने दिल्ली के प्रमुख पासपोर्ट सेवा केंद्रों डिफेंस कॉलोनी, शालीमार बाग और झंडेवालान में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है। इस फैसले से अब आवेदकों को स्लॉट बुक करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले जहां लोगों को अपॉइंटमेंट पाने में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब स्लॉट बढ़ने से प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी। खासतौर पर तत्काल पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों और यात्रा की योजना बना चुके लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अधिकारीयों के अनुसार,…

Read More

भारतीय क्रिकेट स्टार व‍िराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कम्यून पर ताला लग गया है। बेंगलुरु के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट (Bengaluru One8 Commune Restaurant) पर 2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया था। मामला सिविल कोर्ट में पहुंच गया था। इसके बाद कोर्ट ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश जारी किया। नियम उल्लंघन और घटती भीड़ के चलते बिजनेस पहले से ही नुकसान में था। हालांकि व‍िराट कोहली ने इस आउटलेट से अपना नाम और जुड़ाव खत्म कर लिया है। भारतीय क्रिकेट स्टार ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड ‘One8’ का नाम भी इस आउटलेट…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की उस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। यह मामला स्पेशल कोर्ट में चल रहा है, जिसकी सुनवाई स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में हो रही है। कोर्ट ने इस प्रकरण में आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 मई तय की है। इससे पहले, 17 अप्रैल को अदालत ने अभिनेत्री के वकील की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी किया था।…

Read More

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हुई, वहीं पहले ही दिन एक दुखद घटना ने यात्रा की शुरुआत को झकझोर दिया। नासिक से आए एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी, जिसके चलते रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। यह घटना एक बार फिर कठिन पर्वतीय यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सावधानियों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। चढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत…

Read More

ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा था कि वेंस पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। वेंस ने 11-12 अप्रैल को ईरान से बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया था। बातचीत करीब 21 घंटे चली थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया था। दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल को लेकर मतभेद हैं। अमेरिका और ईरान के तनाव बढ़ने की वजह ट्रम्प की ईरान को…

Read More

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में सोमवार सुबह एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को हिला कर रख दिया। छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा सुबह करीब 6:30 बजे लिफ्ट में फंस गईं और लगभग 10 मिनट तक भीतर कैद रहीं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट के अंदर न रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही हवा का कोई इंतजाम। बंद और अंधेरी जगह में फंसी अधिकारी को घुटन और घबराहट का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म, इंटरकॉम या हेल्पलाइन जैसी बुनियादी…

Read More

रायपुर में नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित गार्डन से जुड़ी अहम फाइल गायब होने का मामला सामने आया है। पहले से ही फूड पार्क की शर्तों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहे इस गार्डन को लेकर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिन पहले जोन-10 से जुड़ी फाइल गायब होने की घटना सामने आई थी। अब मुख्यालय स्तर पर फाइल लापता होने से यह मामला और गंभीर हो गया है। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। व्यावसायिक उपयोग पर उठे सवाल जानकारी के अनुसार, गार्डन के रखरखाव…

Read More

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी आज शुरू हो गई है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली सुबह शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भव्य रूप में धाम के लिए रवाना हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच मंदिर की परिक्रमा कर डोली आगे बढ़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। डोली प्रस्थान के दौरान सुबह से ही ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ पैदल यात्रा पर भी…

Read More

ईरान ने अमेरिका पर भरोसा न होने की बात कही है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि हालात किसी भी समय बिगड़ सकते हैं, इसलिए देश की सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है। गालिबाफ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरानी जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने से रोका गया, तो किसी भी अन्य देश के जहाजों को भी इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों को गलत और गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया और कहा कि…

Read More