Author: True soldier

वेदांता पावर प्लांट हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार ने उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया. रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार की मौत के साथ हादसे में मृत श्रमिकों की संख्या 24 पहुंच गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल 9 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बता दें कि वेदांता पावर प्लांट हादसे में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1),…

Read More

आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वो महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। दरअसल, शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक कल लोकसभा में बहुमत के लिए जरुरी आंकड़ा पार न कर पाने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से बार बार विधेयकों को समर्थन देने की अपील की थी बावजूद इसके विधेयक को विपक्ष का समर्थन नहीं मिला जिससे सदन में बिल गिर गया। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर सकते हैं।…

Read More

करीब 12 साल तक सीरिया की सरज़मीन पर डटे रहने के बाद अब अमेरिका ने वहां से अपने बोरिया-बिस्तर समेट लिए हैं. करीब 12 साल की सैन्य मौजूदगी के बाद अब अमेरिका ने सीरिया से अपने सभी सैनिक निकाल लिए हैं और सैन्य ठिकाने खाली कर दिए हैं. 16 अप्रैल 2026 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है. जब सीरिया के हसाका के कसराक एयरबेस से आखिरी अमेरिकी काफिला धूल उड़ाता हुआ बाहर निकल गया. इसके साथ ही सीरिया में अमेरिका की मिलिट्री मौजूदगी का पूरी तरह खात्मा हो गया है. जैसे ही आखिरी अमेरिकी फ़ौजी ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर रोक लगाने 19 मार्च को विधानसभा में पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है. विधेयक पर 6 अप्रैल को राज्यपार रमेन डेका के हस्ताक्षर करने के बाद अब छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 19 मार्च को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 को विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पारित किया गया था. विधेयक का उद्देश्य राज्य में धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना और नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित…

Read More

1 मई से शुरू होने जा रही जनगणना में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध करते हुए शिक्षकों ने इसे अव्यवहारिक बताया है। शिक्षकों का कहना है कि, मई-जून में भीषण गर्मी पड़ती है, ऐसे में घर-घर जाकर सर्वे करना बेहद कठिन होगा। एक तरफ छुट्टियों में स्कूल बंद रहते हैं, दूसरी ओर इसी समय उन्हें फील्ड में काम करने के लिए भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि, मौसम की परिस्थितियों को नजरअंदाज कर यह निर्णय लिया गया है। इतनी गर्मी में लंबे समय तक बाहर रहकर डोर-टू-डोर सर्वे करना न सिर्फ…

Read More

लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया। 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास…

Read More

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया है। बंगाल के मजदूर सुब्रोतो जेना (80-90% झुलसे) की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 पहुंच गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली ने रायपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ा था। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 14 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना के बाद वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्रबंधन समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई…

Read More

हैदराबाद। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के जन्मदिन पर उसे इम्प्रेस करने और महंगा तोहफा देने के चक्कर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पैसों की तंगी के बावजूद महंगे गिफ्ट का शौक पूरा करने के लिए उसने एक नामी शोरूम से दो ब्रांडेड घड़ियां चुरा लीं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे ने उसकी पूरी चालाकी की पोल खोल दी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार में इंतजार कर रहा था…

Read More