रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में जी.आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त बनाया गया है, जबकि विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।


