Author: True soldier
दिल्ली में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया कवरेज के समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पत्रकार ऋचा पाराशर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनके कैमरामैन को भी धक्का दिया। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है और पत्रकार वर्तमान में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार ऋचा पाराशर के आरोप और बयान पत्रकार ऋचा पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले उनका हाथ पकड़ा और खींचा, जिससे वह नीचे गिर गईं और उनके ऊपर उनका…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही धान की कीमत और खरीदी की तारीख को लेकर सियासत गरमा गई है। किसानों को मिलने वाली मौजूदा दर 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3,358 रुपये करने की मांग तेज हो गई है। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर धान की कीमत बढ़ाने की मांग की है, वहीं कांग्रेस ने भी इसी दर पर भुगतान, 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की मांग उठाई है। भारतीय किसान संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर 27…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस यात्रियों को महंगाई का झटका लगने वाला है। प्रदेश सरकार ने बसों में किराए की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इस बाबत राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। किस तरह की बस के लिए किते पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है, यह जानने के लिए बढ़ोत्तरी सूची पढ़ सकते हैं- प्रक्रम वाहनों द्वारा प्रभार्य किराया होगा वोल्वो, स्कैनिया, मर्सिडीज आदि सुपर लग्जरी वातानुकूलित सेवाओं के लिए सुपर लग्जरी वातानुकूलित- रुपये 12.00 प्रति यात्री प्रथम 05 कि.मी. की दूरी के लिए और तत्पश्चात् रुपए 03.30 प्रति यात्री प्रति कि.मी. या उसके भाग के लिए सुपर लग्जरी…
रायपुर। बरसात के बाद सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण को रफ्तार देने की पूरी तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। काम की प्रगति अब केवल दफ्तरों की रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरकर निर्माण की वास्तविक स्थिति परखेंगे। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ औचक निरीक्षण से भी गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखी जाएगी। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद जिले का दौरा कर सड़कों, पुलों और भवनों…
कोटा। शक्ति की आराधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर में भक्तिमय माहौल छा गया है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। मां महामाया के दरबार में भक्तों का तांता नवरात्र के पहले दिन मां…
रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है। उन्हें सोमवार, 12 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से समारोह और रेल मंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा था। इससे पहले उनका दौरा 9 अक्टूबर को प्रस्तावित था, जिसे बदलकर 12 अक्टूबर किया गया था। राजधानी में होने वाले इस समारोह में रेलवे सुरक्षा, यात्रियों की संरक्षा और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति RPF की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जानी है। कार्यक्रम में…
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महापर्व की शुरुआत शनिवार को पारंपरिक काछन गादी पूजा विधान के साथ हुई। करीब सात सौ वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में पनका समाज की नाबालिग कुंवारी कन्या पीहू ने मां काछनदेवी का स्वरूप धारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अनुष्ठान के दौरान कन्या में मां काछनदेवी का वास होता है। देवी स्वरूपा कन्या को बेल के नुकीले कांटों से निर्मित झूले पर विराजित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और गहरी आस्था देखने को मिली। मां काछनदेवी ने बस्तर राजपरिवार, क्षेत्र की जनता और प्रशासन को आगामी…
रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार के लिए आज का दिन नई उम्मीद और राहत लेकर आया। दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे रिमोन के महंगे उपचार की चिंता से परेशान परिवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत तत्काल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने रिमोन के समुचित उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी परिवार को दिलाया। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान रिमोन अपने माता-पिता के साथ पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने बच्चे को स्नेहपूर्वक…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता को सफेद फूल, फल और गाय के शुद्ध घी का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से मां शैलपुत्री की आराधना करने से सुख-समृद्धि और मन की शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा विधि, प्रिय भोग, मंत्र और उनके स्वरूप से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं। मां शैलपुत्री की पूजा विधि नवरात्रि के पहले दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें और पूजा स्थल की…
रायपुर। आंखों में योग्यता की चमक, हाथों में देश की सर्वोच्च अदालतों के आदेश और सीने में प्रशासनिक बेरुखी से उपजा अथाह दर्द—यह दृश्य है छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित नवा रायपुर के तूता धरना स्थल का। वर्ष 2023 की बहुचर्चित शिक्षक भर्ती में न्याय की आस लगाए बैठे डी.एड प्रशिक्षित अभ्यर्थी बीते 24 दिसंबर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड और मौसम की मार झेलते हुए अनवरत आमरण अनशन पर बैठे हैं। कानूनी चौखटों से लेकर जन-प्रतिनिधियों के दरवाजों तक अपनी फरियाद लेकर भटक चुके ये युवा अब सरकार की खामोशी से आजिज आकर आर-पार के संघर्ष की राह पर…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.