Author: True soldier
भूपेश बघेल का बड़ा आरोप: कहा- BSP को बेचने की है तैयारी, भाजपा बोली- जल्द छिनने वाली है इनकी विधायकी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी सामने आई है। पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में BJP ने भूपेश बघेल की फोटो पोस्ट कर उनकी चुनाव याचिका को लेकर तंज कसा और विधायकी रद्द होने की बात कही। वहीं, भूपेश बघेल ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने प्लांट को छत्तीसगढ़ की पहचान बताते हुए इसके संभावित निजीकरण को लेकर चिंता जताई और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भूपेश बघेल पर BJP का तंज छत्तीसगढ़ भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की चुनाव याचिका…
मुंगेली। आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण के लिए शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से लोरमी रेस्ट हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों को अपनी…
मुंगेली। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने बुधवार को मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। इस इंडोर हॉल का निर्माण क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ भूमि में किया जाएगा। छह खेलों की सुविधाएं होंगी विकसित लछनपुर में बनने वाले मल्टी-परपस इंडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी…
मुंगेली। किसानों को समय के साथ उचित दर पर और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में रबी वर्ष 2026-27 से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के अंतर्गत टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी के तहत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनेगी। प्रशिक्षण में जिले के 70 समिति प्रबंधकों सहित समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों, थोक एवं फुटकर उर्वरक…
मुंगेली। शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरेला (वार्ड क्र. 07 से 10) तथा (वार्ड क्र. 11 से 15) का संचालन एवं स्वामित्व रिक्त होने की स्थिति में स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संस्थाएं निर्धारित शर्तों के साथ 28 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 16 वर्षीय किशोरी की करीब 50 वर्षीय विधुर से शादी कराने की तैयारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के परिवार ने शादी के बदले पांच लाख रुपये लिए थे। 15 अक्टूबर को बारात आने वाली थी और घर में हल्दी की रस्म समेत शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की सहयोगी संस्था प्रयत्न, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, टीम जब मौके पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित बीजापुर जिले से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक और सुखद खबर सामने आई है। चार दशकों तक अशांति और सुरक्षा कारणों से वीरान पड़ा विश्वप्रसिद्ध इंद्रावती टाइगर रिजर्व लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। इलाके से माओवाद के खात्मे और शांति बहाली के बाद वन विभाग ने इस अभयारण्य को आगामी 1 नवंबर 2026 से पर्यटकों के लिए आधिकारिक रूप से खोलने का निर्णय लिया है। यह पहल बस्तर को देश के प्रमुख वाइल्डलाइफ और ईको-टूरिज्म मैप पर दोबारा…
Samsung Smartphone Price Hike: Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने तीन स्मार्टफोन Galaxy A27, Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अक्टूबर 2026 के मध्य में हुई इस बढ़ोतरी के तहत तीनों स्मार्टफोन के सभी बताए गए वेरिएंट की कीमतों में ₹2,000 का इजाफा किया गया है। इस बदलाव के बाद Samsung Galaxy A27 के टॉप वेरिएंट की कीमत ₹47,499 तक पहुंच गई है। वहीं, Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की शुरुआती कीमत अब ₹37,999 हो गई है। अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके…
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन का मौका है। सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES)-57 कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी है। यह कोर्स जुलाई 2027 में शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद सेना में कमीशंड अधिकारी बनने का अवसर मिलता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस प्रवेश योजना के तहत करीब 90 रिक्तियां…
RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। CEN 07/2026 के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुल 1,688 संभावित पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तें जरूर पढ़नी चाहिए। रेलवे एनटीपीसी भर्ती में कितने पद हैं?…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.