Author: True soldier
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह से ही हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इससे पहले बुधवार देर रात जंतर-मंतर से करीब एक किलोमीटर…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में शराब और चिकन पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल के एक कमरे में शराब और चिकन पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बना लिया, जो बाद…
Raipur BJP Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। Raipur BJP Protest: भाजपा ने इस प्रदर्शन को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध से जोड़ते हुए कहा कि उनके विरोध में यह घेराव किया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने दिल्ली…
CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली उपभोग की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड प्रणाली से जोड़ने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। नई व्यवस्था के तहत सभी विभागों को पहले तीन महीने का बिजली शुल्क अग्रिम जमा करना होगा, जिसके बाद ही प्रीपेड सिस्टम लागू किया जाएगा। डेढ़ लाख सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड राज्यभर में करीब 1.5 लाख सरकारी बिजली कनेक्शन इस नई व्यवस्था के दायरे में आएंगे। इसके लिए विभागवार समूह बनाए गए हैं और प्रत्येक समूह को अलग पहचान…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार ने रोजगार और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष मंत्रिमंडलीय समिति गठित की जाएगी। वहीं भारतीय सेना से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों के लिए राज्य की कुछ सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी स्वीकृत किया गया। उर्वरक आपूर्ति की निगरानी करेगी विशेष समिति कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के…
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से गतिरोध समाप्त करने के लिए दूसरी बार बातचीत की पहल की है। हालांकि, पार्टी ने सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें अपने आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि सरकार पहले आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों पर स्पष्ट रुख अपनाए,…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और अंततः दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ…
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार से बचने के लिए आरोपी लगातार चाप में ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ अदालत से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, थाना खमतराई में साल 2020 मैं संजय रक्सेल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। पटना के बाद सेवा फरार चल रहा था। लंबे समय से लंबी गंभीर मामलों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अनुरूप न्याय व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस, न्यायालय, जेल, फोरेंसिक और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल एकीकरण पर जोर देते हुए कई अहम निर्देश दिए। बैठक में सीसीटीएनएस के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल के समन्वय और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.