Author: True soldier

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची में अलग-अलग जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया…

Read More

Recruitment for Bastar Fighters:  बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. इस विशेष सुरक्षा बल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा बस्तर में स्थायी शांति और विकास को बढ़ावा देना है. पहले चरण में 1,500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. स्थानीय युवाओं को मिलेगी सुरक्षा की…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कथित आरोपियों के घरों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शासकीय विद्यालय घमनी-कुमीहा में पदस्थ हेडमास्टर जयकरन जगते रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते…

Read More

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने सोमवार को संसद भवन के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर संसद का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ को पीछे हटना पड़ा। जिस समय यह प्रदर्शन हुआ, उस वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी और प्रधानमंत्री सहित सभी सांसद सदन के अंदर मौजूद थे। इससे पहले…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। युवक का अस्पताल में सात दिनों तक इलाज चला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि 12 जुलाई की शाम उसके दोस्त सोनू और अन्य युवक उसे शराब…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में 81 एकड़ क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां वस्त्र उद्योग से जुड़ी बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने की तैयारी है। सूरत और कोयम्बटूर के कई प्रमुख टेक्सटाइल समूहों व एसोसिएशनों ने छत्तीसगढ़ में करीब 17 यूनिट स्थापित करने में रुचि दिखाई है। इन कंपनियों के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सीएसआईडीसी) की चर्चा जारी है। टेक्सटाइल पार्क के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेयर-2 में विकसित किए जा रहे इस पार्क में कुल 9 भूखंड उपलब्ध हैं, जिनमें से 3 का आवंटन किया जा चुका…

Read More

रायपुर। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल तक उनकी पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन की सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना 2026-27 के तहत रायपुर जिले में कक्षा 9वीं की 8,300 से अधिक छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा स्कूलों से प्राप्त मांग के आधार पर लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है और कई केंद्रों पर साइकिलों की फिटिंग का कार्य अंतिम चरण में है। योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की छात्राओं को प्राथमिकता दी गई है। वितरण…

Read More

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत ने नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं, जो भारतीय नागरिक पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षा हालात को देखते हुए उपलब्ध उड़ानों के जरिए देश से बाहर निकलने पर विचार करने को कहा गया है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने जारी निर्देशों में भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने…

Read More

Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष द्वारा लगातार की जा रही नारेबाजी और हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इन मुद्दों पर विपक्ष का हल्ला बोल यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कई बड़े मुद्दे तैयार कर रखे हैं। इसमें मुख्य रूप से राम मंदिर दान चोरी का मामला, NEET परीक्षा में पेपर लीक, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का विरोध…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश की संभावना जताई…

Read More