Author: True soldier
Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष द्वारा लगातार की जा रही नारेबाजी और हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इन मुद्दों पर विपक्ष का हल्ला बोल यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कई बड़े मुद्दे तैयार कर रखे हैं। इसमें मुख्य रूप से राम मंदिर दान चोरी का मामला, NEET परीक्षा में पेपर लीक, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का विरोध…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश की संभावना जताई…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। मामले में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास…
FIFA World Cup 2026: न्यू जर्सी। स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। स्पेन की ओर से एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने निर्णायक गोल दागा। इससे पहले स्पेन ने वर्ष 2010 में नीदरलैंड को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप जीता था। पूरे मुकाबले में स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च करने लगे। पुलिस द्वारा उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश के दौरान झड़प हुई और हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और पार्लियामेंट थाना क्षेत्र तक पहुंच गए।…
रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, महेंद्र गोयनका पहले यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधन के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों और कथित फर्जी हस्ताक्षरों…
लद्दाख/नई दिल्ली। माउंट एवरेस्ट के 26,247 फीट (8,000 मीटर) ऊंचे ‘डेथ जोन’ में पिछले तीन दशकों से बर्फ में जमा वह शव, जिसे पूरी दुनिया ‘ग्रीन बूट्स’ के नाम से जानती थी, अब अपने परिवार के पास लौटने वाला है। हाल ही में हुई डीएनए जांच में पुष्टि हुई है कि यह शव भारतीय सेना के लांस नायक दोरजे मोरुप का है। इससे पहले वर्षों तक इसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हेड कांस्टेबल शेवांग पाल्जोर का शव माना जाता रहा। अब करीब 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अक्टूबर 2026 तक दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर उनके परिवार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में कांग्रेस सत्ता में लौटकर व्यवस्था को सुधारेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, श्री कुमार मेनन, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, पप्पू बंजारे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. महंत ने विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…
सूरजपुर। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ती दोस्ती कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेती है। सूरजपुर जिले से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर निजी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत दर्ज कराई…
CG Weather Alert: रायपुर। पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी झारखंड के ऊपर बने निम्न दबाव (लो-प्रेशर) क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.