Author: True soldier
नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार सुबह आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब दो साल बाद भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रूपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रूपए प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। नए दाम 15 मई 2026 से लागू हो गए हैं। नई कीमतों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रूपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के अन्य महानगरों में भी…
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले एक युवक ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम प्रकाश साहू और मृतक का नाम गिरधर गोपाल बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश साहू बीते तीन साल…
रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम इलाके में गुरुवार सुबह नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह कुछ राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा नवजात देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि नवजात की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। उरला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा पुलिस की…
ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार…
राजधानी रायपुर में दवा विक्रेताओं ने गंभीर जनस्वास्थ्य मुद्दों और औषधि व्यापार में बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दवा व्यापारियों ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को पूरी तरह न्यायसंगत बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी और सचिव संजय रावत ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर किया जा रहा है। यह संगठन देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन,…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह कार्य 7 जून से 19 जून 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। समर सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ समेत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।…
देशभर में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चरण-III की शुरुआत की घोषणा की है। इस अभियान के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में बड़े स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस विशेष अभियान के दौरान करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, पते और अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन करेंगे। अभियान को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए राजनीतिक दलों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील के बीच खुद के काफिले को भी कम कर दिया है. एनडीए और बीजेपी के अन्य नेता-मंत्री भी गाड़ियों की संख्या कम कर रहे हैं. कोई ईवी (EV) का उपयोग कर रहा है. पीएम मोदी की अपील का असर भले दिख रहा है लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार के पास कोई विजन नहीं है. रोडमैप नहीं है. यह आरोप आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को लगाया. वे पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. ‘नोटबंदी कर चुके हैं… क्या फायदा हुआ?’ प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.