Author: True soldier

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और अंततः दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार से बचने के लिए आरोपी लगातार चाप में ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ अदालत से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, थाना खमतराई में साल 2020 मैं संजय रक्सेल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। पटना के बाद सेवा फरार चल रहा था। लंबे समय से लंबी गंभीर मामलों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अनुरूप न्याय व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस, न्यायालय, जेल, फोरेंसिक और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल एकीकरण पर जोर देते हुए कई अहम निर्देश दिए। बैठक में सीसीटीएनएस के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल के समन्वय और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत…

Read More

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुविधाजनक और आधुनिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि इस परियोजना की शुरुआत और टेंडर प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही पूरी हुई थी। सवन्नी ने बताया कि भारत सरकार ने 20 जुलाई 2021 को रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी देते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के…

Read More

RRB Technician Recruitment: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 29 जुलाई, 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाक फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन के लिए योग्यता? RRB Technician Recruitment:  टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे विषयों में बीएससी डिग्री होनी…

Read More

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर…

Read More