Author: True soldier
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टील उद्योगों को मिलने वाली सस्ती बिजली अब महंगी हो सकती है। राज्य पॉवर कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है। इस प्रस्ताव में उद्योगों को मिलने वाली लोड फैक्टर छूट को 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने की मांग की गई है। यदि आयोग इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो स्टील उद्योगों की बिजली लागत में बड़ा इजाफा हो सकता है। राज्य के स्टील उद्योगों को पिछले कई वर्षों से बिजली दरों में विशेष छूट मिल रही थी। लोड फैक्टर सिस्टम के तहत ज्यादा बिजली उपयोग…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी में बगावत और टूट का दौर तेज हो गया है। टीएमसी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष ने अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद राज्य की विभिन्न नगरपालिकाओं से टीएमसी के 101 पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगरपालिकाओं में इस्तीफों की यह अब तक…
रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने इस बार भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को अपना निशाना बनाया। आरोपी ने खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का निजी सहायक (पीए) बताकर विधायक से डीजल भरवाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन किया और खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह परिवार के साथ भुवनेश्वर…
मुंगेली/सरगांव। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय, सहित मुंगेली, बिल्हा एवं पूरे संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महासचिव ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका…
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को याचिकाकर्ता को शांत रहने की सलाह देते हुए कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें। सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुख्य न्यायाधीश द्वारा उनके कॉकरोच वाले बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दिए जाने के बावजूद, न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव चलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ दायर…
रायपुर। दुनियाभर में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण की संभावित रोकथाम और आपात स्थिति से निपटने के लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत जारी आदेश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), रायपुर को रायपुर एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अधिकारी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग व्यवस्था की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं…
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित अंतरिम शांति समझौते का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, जिसे दोनों देशों ने शुरुआती मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है क्योंकि महत्वपूर्ण तकनीकी और रणनीतिक बिंदुओं पर बातचीत अभी भी जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम ‘डील डन’ (पूर्ण रूप से हस्ताक्षर) नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 दिन के सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने पर सहमति का दावा किया है। ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम…
भारतीय वायु सेना की मजबूती के लिए भारत अब और अधिक राफेल लड़ाकू विमान करेगा। भारत ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद हेतु अनुरोध पत्र (LoR) को अंतिम रूप दे दिया है। यह कदम वायु सेना के बेड़े को मजबूत करने और लड़ाकू विमानों की कमी को दूर करने की भारत की लंबे समय से लंबित योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों के अनुसार, 114 विमानों में से लगभग 90 विमान फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और एक भारतीय फर्म की साझेदारी के माध्यम से भारत में निर्मित किए जाएंगे। शेष विमान उड़ान भरने की स्थिति में पहुंचेंगे।…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर एक अहम और संवेदनशील फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि गर्भपात के बाद दोबारा गर्भवती होने वाली महिला कर्मचारी को पूर्ण मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि पहले लिए गए अवकाश को आधार बनाकर महिला के दूसरे गर्भधारण के अधिकारों को सीमित करना कानून और संविधान दोनों की भावना के खिलाफ है। यह महत्वपूर्ण फैसला जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने भारतीय खाद्य निगम रायपुर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। अदालत ने…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.