Author: True soldier
हरियाणा के शनिवार शाम को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के साथ उनकी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता (BBV) का देखी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की। सीएम के साथ धर्मपत्नी सुमन सैनी, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री सैनी और कंगना की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच फिल्म और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार, उसी मुलाकात के दौरान फिल्म के विशेष प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई थी। फिल्म में कंगना का…
मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। फिलहाल यह छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर है। अगले 3 दिन में इसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। फिलहाल, देश के कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल समेत 4 जिलों में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर बिजली के तार, पेड़ टूट कर गिरे। यूपी में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने बच्चे को गोद में उठाया और दुलार किया। महिलाओं ने पीएम के हाथ को माथे पर लगाया। इसके बाद मोदी ने कल्चरल प्रोग्राम देखा।पीएम मोदी आज दोपहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की…
रायपुर में 16 से 18 जून तक बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आचार्य पदारोहण, सहस्रावधान, तपस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सकल जैन समाज छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ और आचार्य पदारोहण सहस्रावधान तपस्या महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में पन्यास प्रवर विनय कुशल मुनि को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष सुनील पारख और महासचिव अशोक कांकरिया ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के शामिल होने की…
ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही हालात सामान्य होने के बाद अमेरिका ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम निकालकर खत्म करेगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता रविवार को साइन नहीं होगा। यह समझौता अगले कुछ…
Chhattisgarh High Court News : बालिग बेटी को भी मिलेगा भरण-पोषण, हाईकोर्ट ने खारिज की पिता की याचिका
बिलासपुर। बेटियों के अधिकार को लेकर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा है, कि बालिग होने के बाद भी बेटी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से पिता पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकते, खासकर जब पहले से ही फैमिली कोर्ट का आदेश लागू हो. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने इस टिप्पणी के साथ पिता द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश बरकरार रखा है. जिसमें बेटी को हर महीने 5,000 रुपये भरण-पोषण देने का निर्देश दिया गया था. मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का है. याचिकाकर्ता गोरखनाथ यादव ने फैमिली…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर महक नरवासे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर महक का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महक नरवासे की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले की…
रायपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। गंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से अधिकारी के फरार होने की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक युवती और नायब तहसीलदार की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसी दौरान आरोपित ने युवती को शादी का भरोसा दिया। शिकायत…
असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। एक को-पायलट घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.