Author: True soldier
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जून यानी सोमवार की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखाई दिए। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जून से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई। यानी बारिश में 64% की कमी दर्ज की गई है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के…
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पैसे नहीं देने पर शुरू हुआ खूनी खेल मिली जानकारी के अनुसार, डभरा थाना अंतर्गत ग्राम भेडिकोना निवासी तिहारिन बाई माली (65 वर्ष) अपने घर में…
धमतरी। जिले के मगरलोड विकासखंड के करेलीबड़ी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्ची द्वारा खरीदे गए फ्रूटी के पैक के अंदर संदिग्ध फंगस या कीड़े जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने गांव के ही एक जनरल स्टोर से फ्रूटी का पैक खरीदा था। घर पहुंचकर जब वह इसे पी रही थी, तभी परिजनों की नजर पैक के अंदर गई, जहां एक अनजान पदार्थ या कीड़े जैसी…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है।…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया शाखा की शाखा प्रबंधक पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। मृत पति के बैंक खाते में जमा राशि निकालने पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर ने प्रक्रिया पूरी करने के एवज में पहले 10 हजार रुपये की मांग की और बाद में 5 हजार रुपये लेकर काम करने पर सहमति जताई। इस कथित लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह मुकाबला नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन पर रोक दिया। रायगढ़ की ओर से नयन राजकुमार चौहान ने 41 रन, संगीत सोनी ने 32 रन और दीपक यादव ने नाबाद 22 रन बनाए। हालांकि टीम का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने छह दिवसीय फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे के तहत फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 13 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच मजबूत मित्रता और आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली। मोदी और मैक्रों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया, गले मिले और सेल्फी भी ली। राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की सेल्फी साझा करते हुए “Nice” कैप्शन लिखा। प्रधानमंत्री मोदी ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने का ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में भी दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में…
अमेरिका और ईरान जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। ईरान ने भी बयान जारी किया कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर के MoU को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के जहाजो, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को…
रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान से बदमाश करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही उखाड़कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह दुकान संचालकों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लॉकर समेत नकदी ले गए चोर शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर दुकान में घुसे और वहां रखा कैश से भरा लॉकर उखाड़कर ले…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.