Author: True soldier

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 जून 2026 से पढ़ाई शुरू होगी। आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून से शुरू किया जाएगा। इससे पहले गर्मी के कारण स्कूल खुलने में देरी की अटकलें लगाई जा रही थी। स्कूल खुलने के साथ ही एडमिशन फेस्ट होगा।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार तक का जुर्माना लगेगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने ये निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया कमेटियों, दरगाह कमेटियों, उर्स कमेटियों, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियों से कहा है कि, सभी धार्मिक कार्यक्रम केवल कुरान, हदीस और शरीयत के मुताबिक ही आयोजित किए जाए। बोर्ड ने आगे कहा कि मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में DJ, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना, आतिशबाजी और अन्य गैर-शरीयत गतिविधियों की किसी भी स्थिति में अनुमति…

Read More

NEET 2026 Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी है। इस फैसले से देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के साथ छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल छात्रों को भी राहत मिली है। पहले बैंक डिटेल जमा करने की प्रक्रिया 22 मई से 27 मई तक निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन लंबित रहने के कारण समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के छात्र निर्धारित समय में बैंक डिटेल…

Read More

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। मानसून की संभावित एंट्री से पहले प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई जिलों में तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी बीच शुक्रवार सुबह कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में मनरेगा कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तालाब निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की उभरती महिला क्रिकेटर महक नरवासे ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर महक का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 22 जून से श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली अंडर-19 टी-20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। महक नरवासे पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट की महत्वपूर्ण खिलाड़ी रही हैं। वह राज्य की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और अपने खेल को लगातार निखार रही हैं। महक ने घरेलू क्रिकेट में…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-18 जून तक फ्रांस के दौरे में रहेंगे। वह 13-14 जून 2026 को नीस जाएंगे, फिर 16-17 जून को एवियन और 17-18 जून 2026 को पेरिस जाएंगे। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 7वां ऑफिशियल फ्रांस दौरा होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति ने 17-19 फरवरी के बीच भारत दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया गया था। अब पीएम मोदी फ्रांस जा रहे हैं। यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच हाई-लेवल बातचीत की रफ्तार को दिखाता है। इसका मकसद इनोवेशन, साइंस और टेक्नोलॉजी, इकॉनमी, कल्चरल…

Read More

अगले मेंस वनडे वर्ल्ड कप की तारीखें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट अगले साल 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में पिछले महीने हुई ICC बोर्ड की बैठक में तारीखों पर सहमति बनी है। इसकी आधिकारिक घोषणा जुलाई में एडिनबर्ग में ICC की सालाना आम बैठक में होगी। साउथ अफ्रीका में कम से कम 41 मैच होंगे वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के कुल 54 मुकाबलों में से कम से कम 41 मैच साउथ अफ्रीका…

Read More