रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों, राज्य वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ सहित अन्य कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लंबे समय बाद हुए इस व्यापक फेरबदल को विभागीय कामकाज में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के मुताबिक राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी भेजा गया है। मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग पदस्थ किया गया है। वहीं जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के तहत कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया पदस्थ किया गया है। एम.एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शिवशंकर नाविक को उप वनमंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी तथा अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर पदस्थ किया गया है।
देखें लिस्ट…





