Author: True soldier
गुरूर/बालोद। बालोद जिले के गुरूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बासीन में निर्माणाधीन वाल (दीवार) कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी मानकों की अनदेखी, बिजली के अवैध उपयोग तथा प्रशासनिक निगरानी के अभाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वाल निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के लिए साफ पानी के स्थान…
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए, जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) क्लास तक के खतरों समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और बेअसर करने की क्षमता भी शामिल है। यह स्वदेशी तकनीक दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हवा में ही नष्ट कर देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जून को टेस्टिंग की तस्वीरें X अकाउंट पर…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देसी शराब दुकान से खरीदी गई सीलपैक शराब की बोतल में कीड़ा मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर शराब उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने पैकेजिंग और निगरानी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 10 दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले बालोद के तांदुला डैम के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में आबकारी…
बिलासपुर। जिले के रतनपुर के ऐतिहासिक बिकमा तालाब में आज सुबह लोगों ने मगरमच्छ के अंडे से बच्चे निकलते देखे। वार्ड पार्षद की पहल पर इन छह बच्चों को सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में इन्हें खूंटाघाट बांध में छोड़ा। सुबह बिकमा तालाब में स्नान के लिए पहुंचे लोगों ने यह दुर्लभ नजारा देखा। उन्होंने तुरंत मगरमच्छ के बच्चों को एक टब में सुरक्षित रखा और पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की सहायता से मगरमच्छ के सभी छह बच्चों को सुरक्षित…
रायपुर। राजधानी के पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सैंपल लेने के दौरान वाल्व बंद नहीं होने से गर्म पदार्थ बाहर बह गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सेल्फ इग्नीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे आग भड़क उठी। घटना के दौरान सैंपल ले रहे एक कर्मचारी के हाथ में हल्की चोट आई है। उसे तत्काल इलाज…
नई दिल्ली। पीएम मोदी 13 से 18 जून तक 6 दिन की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। यहां वे 15 जून तक रहेंगे। यहां प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यहां का पहला दौरा है। मोदी 16…
असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। AN-32 मालवाहक विमान पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी उतरने में सक्षम भारतीय वायु…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 जून 2026 से पढ़ाई शुरू होगी। आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन 16 जून से शुरू किया जाएगा। इससे पहले गर्मी के कारण स्कूल खुलने में देरी की अटकलें लगाई जा रही थी। स्कूल खुलने के साथ ही एडमिशन फेस्ट होगा।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार तक का जुर्माना लगेगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने ये निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया कमेटियों, दरगाह कमेटियों, उर्स कमेटियों, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियों से कहा है कि, सभी धार्मिक कार्यक्रम केवल कुरान, हदीस और शरीयत के मुताबिक ही आयोजित किए जाए। बोर्ड ने आगे कहा कि मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में DJ, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना, आतिशबाजी और अन्य गैर-शरीयत गतिविधियों की किसी भी स्थिति में अनुमति…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.