रायपुर। कांग्रेस आज प्रदेशभर में ‘चीनी सत्याग्रह’ कर रही है। सत्याग्रह औऱ शक्कर की बढी कीमतों को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों से आम जनता परेशान है। इसी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता की आवाज उठा रही है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। कांग्रेस जनता के अधिकारों और उनके हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी।
बोले- अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह कांग्रेस की परंपरा
उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह और संघर्ष का रहा है। ‘चीनी सत्याग्रह’ भी इसी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के फैसलों का असर सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इसी के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है।
सरकार को देना होगा जनता के सवालों का जवाब
विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस जनता के हक और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसलों और नीतियों को लेकर जनता के सामने जवाब देना होगा।
उन्होंने ‘चीनी सत्याग्रह’ को जनता की आवाज बुलंद करने वाला आंदोलन बताते हुए कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी है।
