Author: True soldier
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खोलने की तैयारी कर रहे संचालकों के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्राइवेट स्कूलों को मान्यता लेने के लिए अब अलग से NOC लेने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्कूल प्रबंधन को भवन, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य निर्धारित कानूनी मापदंडों को पूरा करने संबंधी सेल्फ डिक्लेरेशन और शपथ-पत्र देना होगा। इसके आधार पर मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, प्रक्रिया आसान होने के साथ ही मंडल ने नियमों के पालन…
रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन बेचने से मिले करीब एक करोड़ रुपए ने एक परिवार के रिश्तों में दरार डाल दी. पैसों को लेकर ससुर और बड़े दामाद के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस जांच के अनुसार, इसी विवाद ने हत्या की वारदात को जन्म दिया. पुलिस की निगरानी के दौरान हुआ खुलासा 4 सितंबर की रात करीब 1.15 बजे धरसीवां पुलिस परसतराई इलाके में नहर पुलिया के पास निगरानी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक टाटा मैजिक पर पड़ी. गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने उसे पीछे लेने की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के संचालन को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान करते हुए 22 सितंबर से प्रदेशभर में यात्री बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। महासंघ ने साफ कहा है कि यदि 21 सितंबर तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 22 सितंबर से बसों के पहिए थम जाएंगे। बस संचालकों की मांगों में यात्री किराए में वृद्धि, टैक्स में राहत, परमिट व्यवस्था को सरल बनाने, ई-बसों के संचालन, फिटनेस प्रक्रिया और टूरिस्ट परमिट वाली बसों के…
CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है. धूप निकलने की वजह से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए. मंगलवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है, हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम…
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएम मोदी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने 2019 में जारी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने निचली अदालत में मानहानि की शिकायत पर सुनवाई छह हफ्ते तक टालने का आदेश बढ़ा दिया। इससे राहुल को इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए समय मांगा था। दरअसल, राहुल ने 2018 में राजस्थान की एक सभा में राफेल विमान डील पर पीएम को ‘चौकीदार चोर है’ कहा था। आरोप है…
नई दिल्ली। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। प्रवक्ता ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका है। उन्होंने शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को सफलता की शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले 31 अगस्त को भी पीएम मोदी और पुतिन ने किर्गिस्तान के बिश्केक में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान देश को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। यहाँ भारी जनसमूह द्वारा प्रधानमंत्री का गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक खंडों को राष्ट्र को समर्पित किया। कुल 326 रूट किलोमीटर में फैले इन तीनों खंडों- साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगाँव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (JNPT) को 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। ‘विकसित भारत’…
सांसद निधि खर्च में बृजमोहन-विजय अव्वल, भोजराज नाग सबसे पीछे…. 2284 में 1389 विकास कार्य अब भी अधूरे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सांसद निधि से विकास कार्यों को मंजूरी देने और राशि खर्च करने के मामले में सांसदों के बीच काफी अंतर नजर आ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल सांसद निधि खर्च करने के मामले में सबसे आगे हैं, जबकि कांकेर सांसद भोजराज नाग सबसे पीछे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भोजराज नाग अब तक मिली सांसद निधि का महज 39.5 प्रतिशत ही खर्च कर सके हैं। वहीं उन्होंने अन्य सांसदों की तुलना में सबसे कम 87 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। दूसरी ओर सांसद निधि से विकास कार्यों की स्वीकृति तो…
सीतापुर। मांड नदी में आई बाढ़ ने जल संसाधन विभाग के करोड़ों रुपये की लागत से बने एनीकट की पोल खोल दी। ग्राम पंचायत भिठुवा के पास बने इस एनीकट का अधिकांश हिस्सा बाढ़ के तेज बहाव में टूटकर बह गया। एनीकट के महज दो-तीन पिलर ही बच सके हैं। घटना के बाद किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में कथित लापरवाही और अनियमितता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। करीब चार करोड़ की लागत से बना था एनीकट मांड नदी पर जल संसाधन विभाग ने वर्षों पहले करीब चार करोड़ रुपये…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने स्व. ठाकरे जी के सानिध्य में बिताए गए अवसरों और प्रेरणादायी उद्धरणों को साझा किया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय के लिए विशेष महत्व रखता है। सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के प्रसार…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.