Author: True soldier
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून की एंट्री हो गई है। कुछ दिनों में यह कुछ और जिलों को भी कवर कर लेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के चलते रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से…
West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2026 के लिए ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को केंद्र में रखा गया है। बजट में रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के विकास के साथ-साथ आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है। बजट की सबसे चर्चित घोषणा 1 लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती है। सरकार ने विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने का फैसला लिया है। इनमें…
Israel-Lebanon conflict: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रभाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर तीखा हमला बोला है। यरुशलम में एक समिट को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि वे ट्रंप के इशारों पर काम करते हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि यह सोचना गलत है कि ट्रंप वही करते हैं जो वे कहते हैं या वे वही करते हैं जो ट्रंप चाहते हैं। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल और अमेरिका के हित हर मोर्चे पर एक जैसे नहीं हो सकते और वे किसी भी बाहरी…
नई दिल्ली। देश इस समय मानसून की सुस्त चाल और भीषण गर्मी की दोहरी मार झेल रहा है। भारतीय मौसम के 126 वर्षों के रिकॉर्ड में जून 2026 दूसरा सबसे सूखा जून साबित हो रहा है। 21 जून तक देशभर में केवल 57.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 42.2 प्रतिशत कम है। इससे पहले वर्ष 2009 में जून महीने के दौरान सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, जिसके कारण मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में खेती-किसानी पर व्यापक असर पड़ा था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।…
Raipur News: राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात WRS कॉलोनी के एक खुले मैदान में एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक के सिर और चेहरे पर किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से वार किया गया है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की गई है।…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अकलतरा थाना क्षेत्र से एक ऐसे संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के तरन तारण जिले के पट्टी निवासी सेवक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 21 जून को अकलतरा…
CG NEWS: पेंड्रा। जिले के पेंड्रा में विकासखंड नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिलने से परेशान एक छात्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों की तत्परता और चिकित्सकों के समय पर उपचार से छात्र की जान बच गई। वर्तमान में उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खरड़ी के उरांव मोहल्ला निवासी छात्र सुनील उरांव ने इस वर्ष आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। वह आगे की पढ़ाई के लिए कोड़गार स्थित हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहता…
IND vs ENG: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेले जाने वाली 3 वनडे की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। विराट कोहली को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। अगर वो टेस्ट पास करते हैं तो खेलेंगे। कोहली के अलावा चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हुई है। यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक ठोका था। लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें जगह…
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र में विशेष योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के उपचारार्थियों के साथ-साथ ODIC, CBPLI एवं SLCA के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, धनुरासन, योग मुद्रा सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर मनीष अवस्थी ने योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य लाभ की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास…
जशपुर। जशपुर जिले में एक माह के मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस कार्रवाई के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। झाड़-फूंक का झांसा देकर ले गई महिला जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी कोरवा परिवार अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान एक महिला ने बच्चे के बेहतर इलाज और झाड़-फूंक कराने का भरोसा दिलाया। महिला परिवार को अपने साथ बस स्टैंड तक ले गई। वहां भोजन…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.