Author: True soldier

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों में चावल की गड़बड़ी के मामले में खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने हाल ही में जोरा दुकान समिति के अध्यक्ष एवं विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस दुकान में जांच के दौरान 389 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला था। इसके अलावा अन्य 5 दुकानों में भी कहीं 450 क्विंटल, तो कहीं 175 से 250 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला था। इन दुकानों के संचालक विभाग से कई बार नोटिस मिलने के बाद भी शार्टेज चावल की भरपाई नहीं करा रहे हैं, जिससे…

Read More

रायपुर। बहुमंजिला इमारतों में बढ़ती लिफ्ट दुर्घटनाओं की आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लिफ्ट सुरक्षा और संचालन को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को निर्देश दिया है कि बहुमंजिला आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा संबंधी जारी परामर्शों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सरकार का कहना है कि, इन प्रावधानों का उद्देश्य लिफ्ट संचालन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है। नवा रायपुर मंत्रालय से जारी आदेश में कहा…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी। वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का अपने बच्चों से ही वीडियो भी बनवाया। वीडियो में पति कहता है कि…

Read More

Israel-Lebanon strikes: अमेरिका और ईरान के बीच मध्य-पूर्व में जारी शत्रुता को खत्म करने के लिए हुए ऐतिहासिक शांति समझौते पर एक बार फिर पानी फिरता दिखाई पड़ रहा है। इस समझौते के महज 24 घंटे बाद ही लेबनान का नबतीह जिला भीषण बमबारी से दहल उठा है। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं और मलबे में दबे हुए हैं। नबतीह में मचा हाहाकार NNA ने इसे हाल के समय का सबसे भीषण हमला बताया है। इजरायली…

Read More

NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट-यूजी (NEET-UG) री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस फैसले को सही माना है जिसके तहत परीक्षा के दौरान टेलीग्राम को पांच दिनों के लिए ब्लॉक किया गया था। यह निर्णय 21 जून को होने वाली परीक्षा की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कोर्ट ने कहा- फैसला उचित और तर्कसंगत जस्टिस तेजस करिया ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम पूरी तरह से जायज है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टेलीग्राम पर लगाया गया यह अस्थायी प्रतिबंध किसी भी तरह से अनुचित…

Read More

मुंगेली। सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए औद्योगिक हादसे में तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना 18 जून की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में कीलन डिस्चार्ज गेट जाम होने के कारण उसका मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया, जिससे गर्म स्पंज आयरन की तीव्र गर्मी बाहर निकल गई और वहां कार्यरत तीन कर्मचारी उसकी चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान अमित कुमार (जिला औरंगाबाद, बिहार), योगेश मीणा (जिला…

Read More

सरगांव/खपरी। रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय प्राथमिक शाला, खपरी में पिछले दो वर्षों से अहाता (बाउंड्रीवाल) और शौचालय निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार तहसील जनदर्शन एवं कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका था पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राजपूत ने बताया कि स्कूल परिसर के पीछे रामधीन साहू पिता सीताराम साहू निवासी खपरी तथा भीष्म ठाकुर द्वारा भूमि पर कथित कब्जा किए जाने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। संबंधित पक्षों के पास पट्टा होने की जानकारी भी सामने आई है, लेकिन मामले…

Read More

सरगांव। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 01 खपरी में शासकीय भूमि पर लगे 127 बबूल पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सुपुर्द कर दिया मामले में जांच जारी है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार खपरी क्षेत्र की शासकीय भूमि पर बीते कई दिनों से लगातार बबूल के पेड़ों की कटाई की जा रही…

Read More

बलौदाबाजार। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरे 10 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार तड़के सिमगा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सुबह करीब 6 बजे जायसवाल फैमिली ढाबा के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान कई हाइवा वाहन रेत परिवहन…

Read More