Author: True soldier
IPL Trade Update: IPL इतिहास के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में लौट आए हैं। वहीं भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की जर्सी में नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच यह बड़ा खिलाड़ी ट्रेड IPL से पहले चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ ने IPL 2025 ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली थी। लेकिन ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ रुपये…
CG NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड द्वारा जारी उस आदेश के अमल पर अंतरिम रोक लगा दी है। जिसमें प्रदेश के धार्मिक आयोजनों में डीजे, धूमाल और नाच-गाने के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। Read Also- CM Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास का नया अध्याय, कैबिनेट ने दी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माने का था प्रावधान CG NEWS: वक्फ बोर्ड ने 25 मई 2026 को आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी दरगाहों, उर्स और मजहबी जलसों…
CM Sai Cabinet Meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में मंगलवार को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़” के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की। भारत सरकार के अधिनियम 2025 के…
Pakistan threat to India: पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी पुरानी आदत दोहराते हुए भारत को युद्ध की धमकी दी है। इस बार यह धमकी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से आई है, जिन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ जहरीले तेवर अपनाए हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में आसिफ ने दावा किया कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत से जंग छेड़ने में भी पीछे नहीं हटेगा। हालांकि, अपनी इस धमकी के बीच उन्होंने यह भी स्वीकार कर लिया कि उन्हें संधि से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और…
CG Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस (WRS) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा किया है। Read Also- शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला CG Crime: पुलिस के अनुसार, 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना…
शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
कर्नाटक के मैसूरु जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। इसमें 21 वर्षीय होने वाली दुल्हन भी शामिल है। यह घटना उसकी निर्धारित शादी से ठीक एक दिन पहले हुई। मृतकों की पहचान शिवन्ना (50), उनकी पत्नी नागरत्ना (45) और उनकी बेटी रक्षिता (21) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माना जाता है कि परिवार ने टी नरसिपुरा तालुक के हालेकेमपय्यानहुंडी गांव स्थित अपने घर में जहर खा लिया था। उल्लास गौड़ा नाम का युवक गिरफ्तार एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड मामले में पुलिस ने उल्लास गौड़ा नाम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार सुबह जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। कुरियन का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। उनके इस्तीफे को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा…
CG Weather Today: रायपुर। गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों के लिए मानसून राहत बनकर आया है। काफी दिनों से दहलीज पर अटके मानसून ने 22 जून को छत्तीसगढ़ में एंट्री की, जिससे कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट भी हुई। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक मध्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में अगले 5 दिनों बारिश…
रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनन क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए परीक्षण के दौरान जेम-क्वालिटी हीरों की प्राप्ति हुई है। इस खोज ने प्रदेश में बड़े हीरा भंडार मिलने की उम्मीदों को नई मजबूती दी है। 200 टन नमूने से मिले 5 हीरे NMDC-CMDC लिमिटेड द्वारा किए गए परीक्षण में बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से प्राप्त 200 टन नमूना सामग्री की प्रोसेसिंग की गई। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे बरामद हुए हैं। इनमें 2 जेम-क्वालिटी हीरे शामिल…
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अब तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.