Author: True soldier
धमतरी। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और जल संकट के बीच उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण की दो महत्वपूर्ण और सकारात्मक खबरें सामने आई हैं। एक ओर वन विभाग द्वारा जंगलों के भीतर तैयार किए गए पारंपरिक जल स्रोत (झिरिया) वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं, तो दूसरी ओर विभाग की सतर्कता ने जल स्रोतों में जहर मिलाकर वन्यजीवों के सामूहिक शिकार की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में हाल ही में एक हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला, जहां हाथियों का एक कुनबा अपने नन्हे शावकों के…
अंबिकापुर। सरगुजा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक आदिवासी छात्रा के साथ मुसलिम युवक ने चार सालों तक रेप किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसका अबार्सन करा दिया। युवती की शिकायत के मुताबिक, युवक ने शादी का झांसा दिया था, बाद में उसे दूसरी धर्म की बताकर शादी से इनकार कर दिया। जुलाई 2022 से 2026 तक करता रहा दैहिक शोषण पुलिस में पीड़िता की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 2021 में अंबिकापुर आई। उसकी पहचान…
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत गिर गई। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
NEET-UG Re-Exam: देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET-UG) को लेकर जारी विवादों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एक और बड़ी और हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। 21 जून को देश भर में एक ही शिफ्ट में आयोजित होने वाली नीट यूजी की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र को लेकर एक ऐसी गंभीर तकनीकी विसंगति प्रकाश में आई है, जिसने परीक्षा की तैयारी और एडमिट कार्ड जनरेशन प्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज शनिवार सुबह को EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर दबिश देकर शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। सुबह से अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर रिकॉर्ड खंगालने और पूछताछ में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, EOW- ACB की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड, वाहनों के दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की पड़ताल की गई।…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और उपलब्धियों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस का सहयोग मिल रहा है। इस फिल्म को फिल्ममेकर और राइटर स्वाति चक्रवर्ती भटकल डायरेक्ट करेंगी, जो सामाजिक मुद्दों और मानवीय कहानियों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। यह डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति मुर्मू की उस प्रेरणादायक कहानी को दिखाएगी जिसमें वे ओडिशा के एक साधारण से गांव से निकलकर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला बनीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असाधारण जीवन पर एक नज़र वैरायटी इंडिया के अनुसार, आने वाली…
Monsoon Update 2026: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन आगामी दिनों में इसके फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून के आसपास मानसून के तेलंगाना से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में 12 दिनों से रुका मानसून मानसून अब तक देश के 19 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से यह तेलंगाना में ही…
राजनांदगांव/खैरागढ़। राजनांदगांव शहर की सनसिटी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के हमले का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलोनी में खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर चार आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कॉलोनी में खेल रहा था, तभी अचानक चार आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। मासूम अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन कुत्तों का…
CG NEWS: मोहला-मानपुर। अंबागढ़ चौकी नगर और आसपास के गांवों के बीच से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भय व्याप्त है, वहीं वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और सुरक्षा संबंधी उपाय तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें शिवनाथ नदी के पानी में एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर के लोकेशन की जांच करने पर यह क्षेत्र अंबागढ़ चौकी नगर और समीपस्थ गौलीटोला…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.