Author: True soldier
रायपुर। प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा रही वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला स्तर पर लगातार प्रशिक्षण, बैठकें और ग्राम सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी जा रही है। सांकरा एवं देवरी में ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें आपातकालीन सेवा की 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस के चालक और एक EMT गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार 108 संजीवनी एक्सप्रेस की एंबुलेंस किसी मरीज को लेने या छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस के पंचर होने से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आने से तीन मजदूर आंशिक रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायल मजदूरों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठनात्मक मजबूती, राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। बैज ने जानकारी दी कि शिविर के आगामी सत्रों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे। दोनों वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान…
Padma Awards 2026: मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन किया गया जिसमें शेष विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इस समारोह में साउथ अभिनेता ममूटी, प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज हस्तियों को उनके कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ममूटी को मिला पद्म भूषण, एक्टर दुलकर सलमान मौजूद Padma Awards 2026: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म…
CG Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर कुछ नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। CG Crime: जानकारी के अनुसार, भखारा के भेंडरवानी गांव में दो युवक एक नाबालिग से गांजा सप्लाई करने वाले का पता पूछ रहे थे। नाबालिग ने उन्हें पता बताने…
TRAIN CANCELLED LIST 2026: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण 1 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और बेहतर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए 14 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग…
Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटों के भीतर राज्य के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ क्षेत्रों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद…
Petrol-diesel prices: अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए तेल संबंधी प्रतिबंधों में अस्थायी राहत दिए जाने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, जिससे भारत समेत कई तेल आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं? दरअसल, अमेरिका ने ईरान को 60 दिनों के लिए कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, बिक्री, डिलीवरी और…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.