Author: True soldier

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहले से लंबित मामलों का दबाव बना हुआ है। ऐसे में अगले दो महीनों के भीतर तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने से न्यायिक व्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ने की आशंका है। यदि इस दौरान नए न्यायाधीशों की नियुक्ति नहीं होती है तो सितंबर 2026 तक हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या घटकर केवल 10 रह जाएगी, जबकि करीब 75 हजार मामले पहले से लंबित हैं। हाल ही में 29 जून को न्यायमूर्ति रजनी दुबे अपने आठ वर्ष के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश सहित हाईकोर्ट में कुल 13…

Read More

रायपुर। पुराने विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में जिला सत्र न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और 12-12 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों से वसूल किए जाने वाले 24 हजार रुपए में से 20 हजार रुपए पीड़ित को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का भी आदेश दिया है। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। प्रकरण की अंतिम सुनवाई सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा की अदालत में पूरी हुई। लोक अभियोजक जगदीश कुमार अग्रवाल ने न्यायालय को बताया…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल प्रवेश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संबंधित विभागों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 1 अप्रैल के आधार पर तय होगी आयु स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, संबंधित शैक्षणिक सत्र की 1 अप्रैल को बच्चे की आयु के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। फाउंडेशनल स्टेज…

Read More

रायपुर। पंडवानी की महान गायिका स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर में आयोजित सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कला जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने पंडवानी के क्षेत्र में तीजन बाई के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार देने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री ने तीजन बाई के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने तीजन बाई की स्मृति को…

Read More

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में शिक्षा, जनकल्याण, शिकायत निवारण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में कोई भी स्कूल एकल शिक्षक वाला नहीं होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में वर्तमान में 11 ऐसे विद्यालय हैं, जहां केवल एक शिक्षक कार्यरत है। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में शीघ्र अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार चार दिनों तक अच्छी बारिश कराने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके चलते प्रदेश में अगले करीब एक सप्ताह तक मूसलाधार बारिश की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के केवल कुछ सीमित इलाकों में ही वर्षा दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर सहित कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बेहद कम रहीं। हालांकि, हालिया सक्रिय सिस्टम के कारण…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित कोयला घोटाले की जांच में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बहुचर्चित कथित कोयला घोटाले में दर्ज एफआईआर में रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल दोनों के नाम पहले से शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल फरार हैं, जबकि वैभव अग्रवाल से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी हिरासत के दौरान मिले तथ्यों और…

Read More

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रांची, चतरा एवं लातेहार में विभिन्न शासकीय, विकासात्मक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  साहू 8 जुलाई की रात्रि बिलासपुर से रेलमार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। 9 जुलाई को रांची पहुंचने के उपरांत वे राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) एवं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयान का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका फिलहाल तेहरान के साथ किसी नई डील के पक्ष में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना है और यदि ईरान किसी भी तरह की कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसका कड़ा जवाब देगा। ट्रम्प के इस बयान के बाद…

Read More

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। अदालत ने उन सभी 19 याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें वन एवं संरक्षित क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। राज्य सरकार ने 25 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम, 1984 की धारा 5(1) के तहत अधिसूचना जारी कर वन एवं संरक्षित क्षेत्रों से 10 किलोमीटर (एयर डिस्टेंस) के भीतर आरा मिलों के संचालन पर तीन वर्ष के लिए रोक लगाने का…

Read More